रायपुर जा रही मितानिनों को रोकने पर फूटा गुस्सा, फिंगेश्वर-पांडुका-राजिम-छुरा-रायगढ़ की सड़क पर चक्काजाम कर किया उग्र आंदोलन
Anger erupted when the Mitanins going to Raipur were stopped, fierce agitation was done by blocking the road of Fingeshwar-Panduka-Rajim-Chhura-Raigarh
गरियाबंद : प्रदेशव्यापी हड़ताल में शामिल होने राजधानी रायपुर जा रही मितानिन बहनों को प्रशासन ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में ही रोक दिया. इस कार्रवाई से नाराज होकर सैकड़ों मितानिन अचानक उग्र हो गईं और पांडुका के पास नेशनल हाइवे-130 पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और हाईवे पर यात्री बसें, स्कूल बसें, निजी वाहन और मालवाहक ट्रक घंटों फंसे रहे.
सुबह से ही विभिन्न विकासखंडों से मितानिन बहनें रायपुर रवाना होने की तैयारी कर रही थीं. लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी. इस पर आंदोलनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है. उनका कहना है कि जब तक रायपुर में बैठी सरकार तक उनकी मांगें और आवाज नहीं पहुंचेगी. तब तक विरोध प्रदर्शन किसी भी सूरत में खत्म नहीं होगा.
मितानिन बहनों ने कहा कि वे लंबे समय से अपने मानदेय बढ़ोतरी, स्थायीकरण और अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं. लेकिन उनकी बातें अनसुनी की जा रही हैं. उनका आरोप है कि सरकार सिर्फ आश्वासन देती है. मगर जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है. रायपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन के जरिए अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने के लिए वे निकली थीं. मगर जिला मुख्यालय में ही रोककर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया.
अचानक हुए इस चक्काजाम से नेशनल हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई यात्री बसों और स्कूल बसों में बैठे बच्चों को धूप में घंटों परेशान होना पड़ा. निजी वाहन चालक और ट्रक ऑपरेटर भी जाम में फंसे रहे. सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी.
हालात को कंट्रोल करने प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया. अधिकारियों ने आंदोलनकारी बहनों को समझाइश देकर जाम खत्म करने की कोशिश की. लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़ी रहीं. प्रशासन लगातार वार्ता का प्रयास कर रहा है ताकि स्थिति और न बिगड़े.
आक्रोशित मितानिनों ने साफ चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं और उन्हें रायपुर जाकर आंदोलन में शामिल होने से रोका गया. तो विरोध और उग्र रुप लेगा. उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन सिर्फ मानदेय का सवाल नहीं बल्कि अस्तित्व और सम्मान की लड़ाई है.
फिलहाल प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई है कि हाईवे पर फंसे यात्रियों को राहत दिलाई जाए और आंदोलनकारियों को शांतिपूर्वक राजी किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
राजिम/फिंगेश्वर : रायपुर जिले को गरियाबंद से जोड़ने वाले राजिम पुल पर आज सुबह से मितानिनों ने चक्काजाम कर दिया. मितानिन हड़ताल पर माना तुता जा रहे थी. जिसे पुलिस ने राजिम पुल में रोक लिया. जिससे नाराज मितानिन पुल पर ही धरने में बैठ गई. और सरकार के खिलाफ बुलंद नारे लगाने लगी. चक्काजाम से पुल के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. हालाकि पुलिस प्रशासन के समझाइश के बाद सड़क में प्रदर्शन कर रहे मितानिनों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया
फिंगेश्वर ब्लाक की मितानिनें सैकड़ों की तादाद में राजधानी रायपुर की तरफ बढ़ रही थीं. ताकि अपनी बात शासन तक सीधे पहुंचा सके. लेकिन राजिम में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद गुस्साई मितानिनें सड़क पर ही बैठ गईं. और जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया.
प्रदर्शन में फिंगेश्वर ब्लॉक के मितानिन, मितानिन प्रशिक्षिका, ब्लॉक समन्वयक सहित 300 से ज्यादा की तादाद में मौजूद रही. मितानिनों का कहना है कि बीजेपी सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि सभी मितानिनों को निश्चित वेतन दिया जाएगा और उन्हें एनजीओ के बजाय सीधे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में शामिल किया जाएगा. साथ ही प्रशिक्षक, ब्लॉक और पंचायत समन्वयक को भी वेतनमान का लाभ देने का भरोसा दिलाया गया था. लेकिन सरकार बनने के बाद उनकी मांगों पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
इनके धरना प्रदर्शन से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया. पुल के दोनों किनारे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. छात्रों, नौकरीपेशा, मरीज, पैदल चलने वालों को इस जाम से मुसीबतों का सामना करना पड़ा. यह प्रदर्शन सिर्फ राजिम तक ही सीमित नहीं है. बल्कि छुरा के मुख्य चौक, गरियाबंद में तिरंगा चौक नेशनल हाईवे पर भी चक्का जाम किया.
मौके ओर राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, राजिम तहसीलदार सहित टीआई अमृत लाल साहू पुलिस दल के साथ मौजूद थे. प्रशासनिक अमला प्रदर्शन कर रहे मितानिनों को समझाइस देने की कोशिश में लगे रहे. लेकिन मितानिन अपने मांग को लेकर अड़ी रही. हालाकि पुलिस प्रशासन के समझाइश के बाद सड़क में प्रदर्शन कर रहे मितानिनों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया. जिसके बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। इसके पहले करीब आधे घंटे तक यात्री बस, स्कूल बस, निजी वाहन, मालवाहक गाडियां जाम में फसी रही.
बताया जा रहा है कि नवापारा के सोमवारी बाजार होते हुए चौबेबांधा से गरियाबंद जाने वाला मार्ग भी जाम की हालत हो गई. राजिम पुल बंद होने से लोग चौबेबांधा पुल से गरियाबंद की तरफ जा रहे है जिससे इस रास्ते में ट्रैफिक बढ़ गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
छुरा / गरियाबंद : अपनी मांगों को लेकर रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रही सैकड़ों मितानिन बहनों को कोसमबुड़ा साईं मंदिर चौक के पास पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया. इस कार्रवाई से नाराज मितानिनों ने वहीं पर शासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया.
प्रदर्शन के चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और कई वाहन फंस गए. मितानिन बहनों का कहना था कि उन्हें रायपुर में अपनी जायज मांगों को रखने का अधिकार है और उन्हें रोका जाना अन्यायपूर्ण है.
हालत को बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ और संयम के साथ मितानिनों को समझाइश दी. बातचीत के बाद उन्होंने चक्काजाम खत्म किया. जिसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो सका.
गौरतलब है कि मितानिनें लंबे समय से मानदेय वृद्धि, स्थायीकरण और अन्य सुविधाओं को लेकर संघर्ष कर रही हैं। रायपुर में इसी को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किया गया था.
आपको बता दे कि लंबे समय से ही NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में बैठे हुए हैं. जिसके चलते गांव में स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित हो रहा है. लोग गांव में सुविधा जो मितानिन बहनों द्वारा मिलती थी इससे वंचित हो रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भटकना पड़ रहा है.
मुख्य रूप से संतोषी रामटेके अध्यक्ष, मंजूषा जैन, सरिता देवांगन, पुनीता, लक्ष्मी ठाकुर, तारा बाई, रूखमणि सिन्हा, रानी साहू, लक्ष्मी, इंदु, कमला नेताम, दीपक पटेल सुशील प्रधान, श्याम नागेश एवं सैंकड़ों की तादाद मितानिन बहने शामिल थी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
संबलपुर में बड़ी तड़फ में मितानिनों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर अपना विरोध जताया. ये सभी रायपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शामिल होने जा रही थीं. लेकिन प्रशासन द्वारा रोके जाने से आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आईं. विरोध स्वरूप मितानिनों ने हाइवे पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही.
4 सितंबर 2025 दिन गुरुवार कांकेर जिले की मितानिन अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कांकेर से रायपुर के लिए रवाना हुई. धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए लेकिन चारामा से आगे निकलने पर मचान दूर नाके के पास पुलिस वालों ने उन्हें रोक दिया मितानिन महिलाएं वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर धरने पर बैठ गई.
यह घटना 11:42 की है राष्ट्रीय राजमार्ग में दोनों और तीन से चार किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है? कांकेर जिले की भानु प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक श्रीमती सावित्री मांडवी उन्हें समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंची.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
रायगढ़: अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 27 अगस्त से नियमित हड़ताल पर बैठी मितानिनें का आज रायपुर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए करीब सौ की तादाद में मितानिन बहने निकली थीं. लेकिन रायगढ़ पुलिस ने कोडातराई पुसौर चौक के पास उन्हें रोक दिया.
मितानिनों का आरोप है कि उन्हें धरना स्थल तक पहुंचने से रोका जा रहा है. जबकि उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में अब तक ठोस पहल नहीं हुई है.और ना ही सरकार के तरफ से कोई अस्वासन मिला है. हम मितानिन बहने मजबूर होकर रायपुर जा रहे थे लेकिन पुलिस और सरकार कों यह भी हजम नहीं हो पाया.
आगे मितानिनों का कहना है कि आज सुबह करीब 6-7 बजे बस से करीब करीब 100 की आसपास के संख्या में हम महिलाएं रायपुर में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे लेकिन सरकार इतनी डर गई कि हम लोगों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया और पूछे जाने पर पुलिस की तरफ से कोई संतुष्ट जनक जवाब नहीं दिया जा रहा है हम मितानिनों बहने कोड़ा तराई चौक पर ही बैठकर यही से रायपुर में हो रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन करेंगी समाचार लिखे जाने तक मितानिन बहने वहीं पर बैठी हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



