राजिम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सूने मकान में जेवरात की चोरी करने वाले चंपारण का आरोपी गिरफ्तार, 96 हजार के सोना-चांदी बरामद
Rajim police achieve major success, Champaran man arrested for stealing jewellery from vacant house, gold and silver worth 96 thousand rupees recovered
गरियाबंद/राजिम : सूने मकान को निशाना बनाकर सोना-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 96 हजार रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सेवकराम साहू उम्र 46 साल निवासी भाठापारा रॉवड, थाना राजिम ने 22 फरवरी 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 फरवरी की शाम वह अपने परिवार के साथ ग्राम चम्पारण में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था. घर में ताला लगाकर जाने के बाद जब वह उसी रात करीब 12 बजे वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के भीतर रखी पेटी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे.
चोरी गए सामान में सोने की तीन पत्ती वाली माला (30,000 रुपये), दो जोड़ी सोने का खिनवा (50,000 रुपये), चांदी का करधन (10,000 रुपये), चांदी की पायल (5,000 रुपये) और चांदी का चाबी गुच्छा (1,000 रुपये) शामिल था। कुल नुकसान 96,000 रुपये आंका गया. इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305 भा.न्या.सं. के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
जांच के दौरान संदेही जितेंद्र कुमार साहू (27 साल निवासी ग्राम चंपारण, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने बताया कि प्रार्थी के पूरे परिवार के शादी में जाने की जानकारी मिलने पर उसने सूना घर देखकर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सोना-चांदी के जेवरात बरामद कर गवाहों के सामने जप्त किए गए. पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
जप्त सामग्री
01) एक नग माला सोने का तीन पत्ती लगा हुआ कीमत 30,000 रुपये
02) दो जोडी सोने का खिनवा कीमत 50,000 रुपये
03) एक नग चाँदी का करधन कीमत 10,000 रुपये
04) एक जोडी चॉदी का पायल कीमत 5,000 रुपये
05) एक नग चाँदी का चॉबी गुच्छा कीमत 1,000 रुपये
कुल कीमत 96,000 रुपये
गिरफ्तार आरोपी
जितेंद्र कुमार साहू पिता जगदीश साहू उम्र 27 साल निवासी ग्राम चंपारण थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFk



