कम अटेंडेंस पर नहीं मिला प्रवेश पत्र, दसवीं बोर्ड परीक्षा से 12 छात्र वंचित, स्कूल प्रबंधन पर छात्रों ने लगाया पूर्व में सूचना नहीं देने का आरोप
Twelve students were denied admission due to poor attendance, missing the 10th board exam. Students accused the school management of failing to provide prior information.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला जिले में 10वीं कक्षा के 12 छात्र बोर्ड परीक्षा से वंचित रह गए. छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिला, जिससे वह परीक्षा हॉल नहीं पहुंच सके. ये सभी छात्र गौरेला ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया के नियमित विद्यार्थी बताए जा रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि उन्हें नियमित रुप से स्कूल के बावजूद प्रवेश पत्र नहीं दिया गया. वहीं डीईओ ने बताया कि कम अटेंडेस की वजह से एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ. हालांकि सूचित किया जाता तो व्यवस्था जरुर की जाती.
आनंद राम यादव, सुजल, सागर, यामनी, काजल सहित 12 छात्र परीक्षा देने उत्साह के साथ केंद्र पहुंचे थे. लेकिन प्रवेश पत्र नहीं मिलने की वजह से उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया. छात्रों का कहना है कि वे नियमित रुप से स्कूल आते थे और उन्हें उम्मीद थी कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड मिल जाएगा. इसी वजह से उन्होंने अलग से प्रयास नहीं किया.
छात्रों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उनकी हाजिरी को लेकर न तो उन्हें और न ही उनके अभिभावकों को समय रहते कोई सूचना दी. उनका कहना है कि अगर हाजिरीकम थी तो पहले चेतावनी दी जानी चाहिए थी. प्राचार्य से जानकारी मांगने पर उन्हें रायपुर जाने की सलाह दी जाती रही. सही जानकारी के अभाव में आखिरकार वे परीक्षा से वंचित हो गए.
शिक्षा विभाग के नियमों के मुताबिक अगर किसी छात्र की हाजिरी कम है या उसका एडमिट कार्ड रुक सकता है. तो इसकी खबर समय रहते परिजनों को देना जरूरी होता है. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने इस बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई. जिससे बच्चों का पूरा एक साल प्रभावित हो गया.
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि प्राचार्य से मिली जानकारी के मुताबिक 75% से कम हाजिरी वाले छात्रों की लिस्ट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजी गई थी. बोर्ड से ही इन छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते जानकारी दी जाती तो एडमिट कार्ड की व्यवस्था जरुर कराई जाती.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



