रायपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूल के पास धान से भरे ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, कार पलटने से दो लोगों की मौत, 2 घायल, हिरासत में आरोपी ड्राइवर
Tragic accident in Raipur: A truck loaded with paddy collided with a car near a school, two people died and two were injured when the car overturned, and the accused driver is in custody.
रायपुर : रायपुर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में धान से लदी ट्रक कार के ऊपर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार में 3 लोग ही सवार थे. यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान चलती ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया. जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर जा गिरी.
क्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए. खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया. काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया.
ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है. घटना ने राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि सड़क पर हमेशा सतर्कता बरतें और ओवरलोडेड वाहनों से दूर रहें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



