धर्मनगरी की मंदिर में पूजा के दौरान महिला से अश्लील हरकत, छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चंदसेन चंद घंटों में गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Chandsen, the accused of molesting and sexually assaulting a woman during a puja at a temple in Dharamnagari, was arrested and sent to jail within hours.
बिलासपुर/रतनपुर : धर्मनगरी रतनपुर के पास ग्राम खैरा में भक्ति और आस्था के केंद्र शिव मंदिर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां पूजा करने गई एक महिला के साथ गाँव के ही एक युवक ने सरेआम छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. हालांकि रतनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 फ़रवरी 2026 को ग्राम खैरा निवासी प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के तालाब के शिव मंदिर में प्रार्थिया पूजा करने गई थी. तभी ग्राम खैरा का ही रहने वाला राजा नेताम अचानक मंदिर के पास आ गया. और बुरी नीयत से प्राथिया का दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकत कर छेड़छाछ़ करने लगा.
प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दे रहा था. उसी समय गांव के अन्य लोगों के आने पर आरोपी वहां से फरार हो गया. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में महिला संबंधी अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर आरोपी के घर में दबिश देकर चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
राजा ऊर्फ चंदसेन पिता कामेन्द्र कुमार नेताम उम्र 18 वर्ष 08 माह निवासी खैरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



