नेशनल क्राइम कंट्रोल” का बोर्ड लगाकर घूम रहा फर्जी C I D, स्कार्पियो समेत धमतरी पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fake CID was roaming around with a board of "National Crime Control", Dhamtari police arrested the accused Tikeshwar along with Scorpio and sent him to jail.
धमतरी/मगरलोड : पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों पर सतत एवं सघन निगरानी रखी जा रही है. कानून का दुरुपयोग कर आमजन को भ्रमित करने या अवैध लाभ हासिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 फ़रवरी 2026 को मुखबिर से खबर मिली कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति अपने स्कार्पियो वाहन नम्बर CG05 AU 6136 में “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” का लोगो और “VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA” लिखी प्लेट लगाकर खड़ा है और खुद को CID अधिकारी बताकर आमजन को धौंस दिखा रहा है.
इस खबर पर पुलिस टीम रवाना हुई. गवाहों को नोटिस तामील कर मौके पर पहुंचकर जांच की गई. वाहन के डैशबोर्ड पर उक्त संगठन का लोगो और पदनाम प्रदर्शित बोर्ड पाया गया. वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी, पिता सगराम नरेटी, उम्र 28 साल निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) बताया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पास दो आईडी कार्ड पेश किया. जिनमें“CRIME INVESTIGATION DEPARTMENT” और “CRIME INVESTIGATION DETECTIVE” अंकित था. और खुद को “National Officer” दर्शाया गया था. दस्तावेज पेश करने के लिए विधिवत नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई वैधानिक नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण या अधिकृत आदेश पेश नहीं कर सका.
आरोपी ने कबूल किया कि उसने सितंबर 2025 में कथित व्यक्तियों के जरिए उक्त फर्जी आईडी कार्ड बनवाए और समय-समय पर ऑनलाइन भुगतान कर उनकी वैधता बढ़ाई। आरोपी ने यह भी बताया कि वह इन कार्डों और बोर्ड का इस्तेमाल टोल टैक्स से बचने और अन्य स्थानों पर प्रभाव जमाने के लिए करता था.
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 नग फर्जी आईडी कार्ड01 नग “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” लिखा बोर्ड 1 नग महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन नम्बर CG05 AU 6136 , 1 नग iPhone 11 Pro (जियो सिम सहित) 1 नग सैमसंग M12 मोबाइल (जियो एवं बीएसएनएल सिम सहित)को गवाहों के सामने जप्त किया गया.
प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा फर्जी पहचान बनाकर खुद को सरकारी और जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आमजन को भ्रमित करना और अवैध लाभ हासिल करने का प्रयास करना पाया गया. पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को 21 फ़रवरी 2026 को 10 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया और थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 204, 205, 336(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपी का नाम
नाम टिकेश्वर नरेटी पिता सगराम नरेटी उम्र 28 साल निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



