नशे में धुत युवक पहुंचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर के साथ मारपीट, मरीजों और परिजनों में दहशत का माहौल

A drunk man arrived at the community health center, causing a commotion in the hospital, assaulting a doctor, and creating panic among patients and their families.

नशे में धुत युवक पहुंचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर के साथ मारपीट, मरीजों और परिजनों में दहशत का माहौल

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है. यहां बोड़ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ एक युवक ने कथित रुप से मारपीट कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी पत्नी को प्रसव कराने अस्पताल लेकर पहुंचा था. लेकिन किसी बात को लेकर उसका विवाद डॉक्टर और स्टाफ से हो गया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों और परिजनों में भी दहशत फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक शराब के नशे में धुत था और इलाज को लेकर स्टाफ से उलझ पड़ा. विवाद बढ़ने पर उसने ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के साथ हाथापाई शुरु कर दी. बीच-बचाव करने आई एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है. अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने किसी तरह हालात को संभाला और आरोपी को काबू में किया.
घटना बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी. अस्पताल स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में नाराजगी है. कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं. बल्कि मरीजों की सेवा भी प्रभावित होती है. स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB