भोथीडीह में नाचने के दौरान बाजा पार्टी से जमकर विवाद, दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल, दो नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

A fierce dispute with a Baja party during a dance in Bhothidih, the bride's brother was stabbed to death, 4 injured, 7 accused including two minors arrested.

भोथीडीह में नाचने के दौरान बाजा पार्टी से जमकर विवाद, दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल, दो नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी/मगरलोड : छत्तीसगढ़ के धमतरी में दुल्हन के भाई की हत्या कर दी गई. युवक शनिवार रात चौथिया कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होने के लिए पहुंचा था. इसी बीच उसका विवाद बाजा बजाने वालों से हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू, डंडे से चौथिया आए लोगों पर वार कर दिया. वारदात में दुल्हन के भाई की मौत हो गई. वहीँ चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग सहित 7 आरोपियों को पकड़ा है. यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी टेटकूराम निषाद पिता स्व कार्तिकराम उम्र 50 साल निवासी मालगांव थाना गरियाबंद 21 फरवरी को अपनी बेटी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी के ग्राम भोथीडीह थाना मगरलोड परिवार और परिचितों के साथ आए थे. रात करीब 8 बजे के आसपास बाजार चौक के पास परघनी कार्यक्रम के दौरान नाच-गान चल रहा था. इसी दौरान दुल्हन का भाई चंदन निषाद और अन्य लोगों का बाजा बजाने वाले व्यक्तियों से धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया.
विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. थोड़ी देर मामला शांत रहा. फिर आधा दर्जन आरोपियों ने एकराय होकर चंदन निषाद और तरुण ध्रुव पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से चंदन निषाद उम्र 23 साल की मौत हो गई. तरुण ध्रुव और बीच-बचाव करने आए अन्य व्यक्तियों को भी गंभीर चोटें लगी.
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 33/26 अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(3), 191(2), 191(3), 190, 109, 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. मामले में दो नाबालिग बालक भी शामिल पाए गए हैं. जिनके खिलाफ किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है. आरोपी नशे में नहीं पाए गए हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. 
आरोपियों के नाम
(01) तोषण चक्रधारी पिता डेमन चक्रधारी उम्र 18 साल 4 महिना
(02) अभिषेक पटेल पिता स्व प्रेमलाल पटेल उम्र 20 साल
(03) हिनेश उर्फ हिलेश्वर पिता रुपेन्द्र यादव उम्र 18 साल 4 महिना
(04) ताम्रज कंवर पिता सुधारु राम कंवर उम्र 18 साल 3 महिना
(05) गुलाब दीवान पिता नकुल दीवान उम्र 20 साल
दो नाबालिग आरोपी
सभी निवासी - ग्राम भोथीडीह, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB