राखी सावंत का हॉस्पिटल में चल रहा हैं इलाज, एक्स-हसबैंड ने दिया कैंसर पर अपडेट...

Rakhi Sawant : राखी सावंत का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस बीच एक्स-हसबैंड रितेश राज साथ दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इतने झगड़े के बाद कभी बीवी बन चुकी राखी को बेटी क्यों कह रहे हैं।

राखी सावंत का हॉस्पिटल में चल रहा हैं इलाज, एक्स-हसबैंड ने दिया कैंसर पर अपडेट...

Rakhi Sawant : राखी सावंत का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस बीच एक्स-हसबैंड रितेश राज साथ दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इतने झगड़े के बाद कभी बीवी बन चुकी राखी को बेटी क्यों कह रहे हैं। राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनका इलाज चल रहा है और 'एक्स हसबैंड' रितेश सिंह का कहना है कि राखी के यूट्रस में ट्यूमर है और डॉक्टर्स को कैंसर की आशंका है। रितेश और राखी के बीच पहले काफी झगड़ा हो चुका है। अब रितेश उनके सपोर्टर के रूप में सामने आए हैं। लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, जिसके जवाब में रितेश का कहना है कि राखी उनकी बेटी जैसी है और वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

आदिल ने राखी को कहा बेटी

राखी सावंत के अस्पताल पहुंचने की खबर से उनके शुभचिंतक परेशान हैं। उनके एक्स हसबैंड रितेश सिंह का कहना है कि डॉक्टर्स को शक है कि राखी के यूट्रस में कैंसर है। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट्स आनी बाकी है। वहीं राखी से निकाह कर चुके आदिल का कहना है कि जेल जाने से बचने के लिए यह राखी का स्टंट हो सकता है। इस बीच रितेश ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि राखी उनकी बेटी है, वह हमेशा साथ देंगे।

सलमान के बॉडीगार्ड का आया था मैसेज

रितेश ने टेलीटॉक से बातचीत में बताया कि राखी की हालत पूरी तरह से ठीक नहीं है। वह कभी ठीक लगती है तो कभी उसे दिक्कत होने लगती है। कैंसर का पता लगाने के लिए यूट्र्स का सैंपल जांच के लिए गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। रितेश ने बताया कि हालचाल लेने के लिए इंडस्ट्री के कई लोगों के मैसेज और फोन आ रहे हैं। वह रिसीव नहीं कर पाए। शेरा का भी मैसेज आया था। रितेश का कहना है कि सलमान खान ने ही पुछवाया होगा।

Rakhi Sawant को क्या हुआ? सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, फैंस परेशान - Rakhi  Sawant hospitalized due to serious heart problem report tmovp - AajTak

आदिल ने मारी थी लात

रितेश ने कहा कि राखी पहले भी बताती थी कि पेट में दर्द होता है। उसे आदिल ने ही पेट में मारा था तबसे ही शिकायत बताती है। राखी ठीक हो जाए तब देखेंगे कि वह ऐक्शन लेती है या नहीं। राखी रितेश से शादी का दावा कर चुकी है। बिग बॉस में भी दोनों पति-पत्नी के रूप में आए थे। एक इंटरव्यू के दौरान रितेश ने कहा था, राखी मेरी बेटी है।

बताया क्यों कहा बेटी

रितेश बोले, राखी की शादी आदिल से हुई है। राखी को मैं एक हेल्पिंग हैंड की तरह मदद करने आया हूं क्योंकि कोई नहीं है। मैं खुले तौर पर बोलता हूं कि राखी मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए बोलता हूं कि मेरी बेटी है। मेरा और उसका रिश्ता पवित्र है। मैंने उसे बेटी कहा क्योंकि उसका गार्जियन हूं। इस रिश्ते को कोई भी ना दो। प्यार या पत्नी वाला रिश्ता नहीं है। क्योंकि उसके सारे लोगों ने धोखा दिया। उसके पास एजुकेशन नहीं है, उसे सब लोग डरा रहे हैं। वह एकदम बदल गई है। चुपचाप रहती है, शांत रहती है जबकि ऐसी नहीं है। तब ही मैंने सोच लिया था कि उसकी मदद करूंगा।(एजेंसी)