रानू साहू का एकतरफा प्यार बना मर्डर की वजह, बार-बार फोन कॉल करने से नाराज युवक ने हथियार से किया हमला, आरोपी राहुल गिरफ्तार
Ranu Sahu's one-sided love became the reason for her murder; angry young man attacked her with a weapon due to her repeated phone calls; accused Rahul arrested.
कोरबा : कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एकतरफा प्रेम के चलते एक युवक ने युवती की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने धारदार हथियार से युवती का गला रेत दिया और वारदात के बाद बेखौफ होकर अपनी ट्रक में जाकर सो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका रानू साहू उम्र 23 साल दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी गांव की निवासी थी. वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी. वहीं आरोपी राहुल जोगी उम्र 26 साल बांधाखार का रहने वाला है और पेशे से ट्रक चालक बताया जा रहा है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि रानू युवक से एकतरफा प्रेम करती थी और लगातार उसे फोन कर ‘आई लव यू’ कहती थी, वह शादी के लिए भी दबाव बना रही थी, आरोपी ने कई बार युवती को मना किया, लेकिन कॉल्स बंद नहीं होने की वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया.
16 जनवरी की शाम रानू साहू घर पर अकेली थी. इसी दौरान आरोपी और युवती के बीच फोन पर तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर राहुल धारदार हथियार (चापड़) लेकर सीधे युवती के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई.
खबर मिलने पर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए गए. मोबाइल कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



