नाबालिग बालिका को बहलाफुसला कर अपहरण कर बलात्कार, लड़की भिलाई से बरामद, पूजा कर सहेलियों के साथ लौट रही लड़की के साथ दुष्कर्म

Minor girl kidnapped and raped after luring her girl recovered from Bhilai police arrested two accused in 2 cases

नाबालिग बालिका को बहलाफुसला कर अपहरण कर बलात्कार, लड़की भिलाई से बरामद, पूजा कर सहेलियों के साथ लौट रही लड़की के साथ दुष्कर्म

नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : महिला संबंधी मामले में कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया 23 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की सावन सोमवार उपवास रहने की वजह से अपने सहेलियो के साथ पूजा करने गई थी. जो पूजा कर अपने सहेलियो के साथ वापस आ रही थी कि रास्ते मे प्यास लगने पर अपने सहेली के साथ उसके घर गई. तभी आरोपी उमेश गेंदले द्वारा पीड़िता नबालिग बालिका को कमरे मे ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार कर दिया और आरोपी घटना दिनांक से फरार हो गया. प्रार्थिया के रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा फौरन गिरफ्तारी के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए.
थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी और तकनीकी सबुत के आधार पर आरोपी उमेश गेंदले पिता राजेश गेंदले उम्र 20 साल निवासी ग्राम पोडी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग को 13 सितम्बर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत में पेश किया गया.
इस मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि ऐश्वरी मिश्रा, आरक्षक केशव मार्को, सज्जू अली, मनोज बघेल, पवन बंजारे की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नाबालिग बालिका को बहलाफुसला कर अपहरण कर बलात्कार, पुलिस ने लड़की को भिलाई से बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : प्रार्थी ने 7 अप्रेल 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की बिना बताए घर से कही चली गई है. अज्ञात व्यक्ति के अपहरण किये जाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 भादवि का जुर्म दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा फौरन मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिये. जिसके परिपालन में ASP उमेश कश्यप, CSP सिविल लाईन उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में TI विजय चौधरी द्वारा लगातार टीम बनाकर अपहृत बालिका और आरोपी की पता तलाश की जा रही थी.
मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी अपहृत बालिका को सूरज नागपुर ले गया. और वहा से वापस आकर भिलाई मे रह रहा है. मुखबिर की इस खबर और तकनिकी सबुत के आधार पर अपहृत बालिका को भिलाई से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. और पीडिता के बयान के मुताबिक आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारिरिक संबध बनाने पर आरोपी के खिलाफ 366, 376,(2)(एन) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट आरोपी कान्हा साहू पिता राजेश उम्र 19 साल निवासी नयापारा अरसद किराना दुकान के पास थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया.
इस मामले की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी , सउनि ऐश्वरी मिश्रा , प्र.आर विरेन्द्र धनकर, सज्जू अली , की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb