शादी से किया इंकार, एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने एक बच्चे की मां पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसी लोक कलाकार, आरोपी राकेश साहू फरार
Refused to marry, a lover madly in love threw boiling oil on the mother of a child, folk artist badly burnt, accused Rakesh Sahu absconding
भिलाई : भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी से इंकार करने पर आरोपी राकेश साहू ने महिला के चेहरे पर गर्म तेल फेंक दिया. गर्म तेल से बुरी तरह झुलसी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में दाखिल कराया गया है. जहां महिला का इलाज जारी है.
एक तरफा मोहब्बत में आरोपी राकेश साहू ने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी राकेश साहू जानता था कि छावनी थाना अंतर्गत कैंप निवासी महिला शादीशुदा है. बावजूद इसके उसका एक तरफा प्यार बढ़ता चला गया और उसने प्यार में मिले इंकार का बदला ले लिया. फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है. उधर अभी तक आरोपी राकेश साहू पुलिस की पकड़ से बाहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक शकुंतला मारखण्डे किसी कामकाज के सिलसिले में 15 अप्रैल से उत्तरप्रदेश मिर्जापुर गई थी. वह 12 जून को शाम करीब साढ़े चार बजे बेटी के साथ घर लौटी. वह घर का दरवाजा खोल रही थी. तभी राकेश साहू आया और गाली-गलौज शुरु कर दी और गरम तेल महिला के शरीर पर फेंक दिया. शकुंतला मारखण्डे के शोर मचाने पर राकेश भाग गया. पड़ोस के लोगों ने शकुंतला मारखण्डे को जिला चिकित्सालय दुर्ग में भर्ती कराया.
पड़ोस में रहने वाले आरोपी आरोपी राकेश साहू एक बच्चे की मां महिला पर बार-बार शादी के लिए दबाव बना रहा था. पीडि़ता पहले भी आरोपी आरोपी राकेश साहू की हरकतों को लेकर थाने में शिकायत कर चुकी थी. महिला अपनी बेटी के साथ कैंप 1 में रहती है. वह लोक कलाकार है. वारदात गुरुवार शाम को हुई. फिलहाल आरोपी फरार है. और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. वहां महिला के ऊपर इस हमले के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में है.
आरोपी शख्स उससे जबरन शादी करना चाहता है. लेकिन मैं उससे शादी करना नहीं चाहती. मैं पहले से शादी शुदा हूं और आरोपी को कई बार मना भी कर चुकी हूं. इसके बावजूद वो मुझे परेशान कर रहा था: पीड़ित महिला
प्रारंभिक जांच में बहुत सारी बातें सामने आई हैं. महिला पहले से आरोपी को जानती रही है. महिला ने जब आरोपी को शादी से मना कर दिया तो उसने कटोरे में रखा गर्म तेल महिला पर डाल दिया: अलेक्जेंडर किरो, पुलिस प्रवक्ता, दुर्ग
हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी राकेश साहू पहले एक हत्या के मामले में 17 साल की सजा काट चुका है. कुछ समय पहले एक चाकूबाजी की घटना में भी वो शामिल था. अब उसने शादीशुदा होने के बाद भी अपनी क्रश पर शादी की बात न मानने को लेकर उसपर तेल फेंक दिया. पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और गहराई से जांच कर रही है.
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. समाज में ऐसे दरींदे खुलेआम घूम रहे हैं. ऐसे में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. पुलिस प्रशासन की तरफ से इन जैसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. लेकिन आए दिन ऐसे घटनाओं की खबरें लगातार आ रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



