मंदिर हसौद इलाके में रास्ता रोककर मारपीट और लूटपाट, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन बाइक भी जप्त

Road blockade in Mandir Hasaud area, assault and robbery, police arrested 5 accused and sent them behind bars, three bikes also seized

मंदिर हसौद इलाके में रास्ता रोककर मारपीट और लूटपाट, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन बाइक भी जप्त

रायपुर : राजधानी में रास्ते में रोककर मारपीट और लूटपाट के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. मंदिर हसौद जा रहे बाइक सवार के साथ लूटपाट की वारदात हुई, पुलिस ने इस मामले में मंदिर हसौद इलाके में लूटपाट करने 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक ईशु यादव ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 9 मार्च 2025 को अपने बजाज प्लेटिना मोटर सायकल नम्बर CG04 NY 2642 से सिलयारी से अपने घर मंदिर हसौद जा रहा था. कि दोपहर करीब 14.30 बजे चंदखुरी बस्ती हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था. तभी एक बाइक में सवार अज्ञात तीन व्यक्ति आये और प्रार्थी को बिना कारण के गाली गलौच देने लगे, प्रार्थी द्वारा मना करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे अपनी बाइक में बैठाकर चंदखुरी फार्म यादव भवन के पास लाकर हाथ मुक्का से मारपीट कर उसके बजाज प्लेटिना मोटर सायकल और जेब में रखे 3000/- रुपये नगद रकम और मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गए.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 111/25 धारा 309(6), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना किया गया. इस मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी इकठ्ठा करने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर लूट के पुराने आरोपियों की भी तस्दीक कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में शामिल आरोपी प्रेम उर्फ अंगलेश्वर वर्मा, जो अपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी आबकारी एक्ट, मारपीट और अन्य मामलों में जेल में रह चुका है, के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रेम उर्फ अंगलेश्वर वर्मा को पकड़कर वारदात के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 5 साथियों के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. जिस पर घटना में शामिल आरोपी योगेश साहू, सतीश यादव उर्फ सत्या और 2 नाबालिग बालकों को पकड़ा गया. पूछताछ में सभी आरोपियों/अपचारियों द्वारा लूट की उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया.
जिस पर सभी पांचो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की बजाज प्लेटिना मोटर सायकल नम्बर CG04 NY 2642, नगदी रकम 1800/- रुपये और घटना में इस्तेमाल 2 नग स्प्लेण्डर मोटर सायकल जुमला कीमत करीब 1,50,000/- रुपये जप्त कर पांचो के खिलाफ कार्यवाही किया गया. आरोपी प्रेम उर्फ अंगलेश्वर पूर्व में भी थाना मंदिर हसौद से आबकारी एक्ट, मारपीट सहित अन्य मामलों में जेल में रह चुका है. इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है. जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
01. प्रेम उर्फ अंगलेश्वर वर्मा पिता संतोष वर्मा उम्र 18 साल निवासी कुंडा टेकारी थाना मंदिर हसौद रायपुर
02. योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 20 साल निवासी टेकारी कुंडा थाना मंदिर हसौद रायपुर
03. सतीश यादव उर्फ सत्या पिता बिशेन यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम जावा सकरी थाना मंदिर हसौद रायपुर
04. 2 नाबालिग बालक

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI