रायपुर में शराब के नशे में मिली रशियन, एक्टिवा सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर, जमकर मचा बवाल, तीनों घायल, वीडियो जमकर वायरल

Russian found drunk in Raipur, three youths riding Activa hit hard, created ruckus, all three injured, video goes viral

रायपुर में शराब के नशे में मिली रशियन, एक्टिवा सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर, जमकर मचा बवाल, तीनों घायल, वीडियो जमकर वायरल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के VIP रोड में आधी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक तेज रफ्तार टाटा इंडिगो कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को सामने से टक्कर मार दी इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. वहीं रशियन लड़की के हंगामे का वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है.
चश्मदीदों के मुताबिक टाटा इंडिगो कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे. जो बहुत ज्यादा शराब पीए हुए थे. कार सवार युवक पेशे से वकील बताया जा रहा है.
चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के समय रशियन युवती कार चला रही थी और युवक युवती की गोद में बैठा था. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही रशियन युवती ने सड़क पर ही जमकर हंगामा मचाया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी झुमाझटकी की. जिसका वीडियो भी सामने आया है. इतना ही नहीं नशे में धुत रशियन युवती ने थाने पहुंचकर भी जमकर हंगामा मचाया.
टाटा इंडिगो के सामने लोक अभियोजक और सरकारी वकील लिखा हुआ है. वहीं कार में मिले विजिटिंग कार्ड के आधार पर भावेश आचार्य आरोपी युवक का नाम सामने आया है. हादसे में एक्टिवा सवार तीनों युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हुए हैं. जिन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
घायलों के स्वजनों के मुताबिक तीनों युवक एक शादी हॉल से फोटोग्राफी का काम खत्म कर घर जा रहे थे. तभी सामने से आई तेज रफ्तार इंडिगो कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतना भयानक था कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए.
फिलहाल हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से इस मामले पर तेलीबांधा थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. हालांकि पुलिस ने आरोपी रशियन युवती और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. पुलिस जल्द ही घायलों की पहचान सार्वजनिक करेगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला. लोगों का कहना है कि वीआईपी रोड पर अक्सर तेज रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाने की की वजह से हादसे होते रहते हैं. लेकिन इस पर सख्त नियंत्रण नहीं हो रहा है. पुलिस से मांग की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों को और कड़ा किया जाए ताकि इस तरह के हादसों पर लगाम लगाई जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

https://www.youtube.com/shorts/lXNmUCfmolE

https://www.youtube.com/shorts/c7rZi8ZFKMM