वैज्ञानिकों ने किया दावा, वर्तमान में डायनासोर जीवित हो सकते हैं

वॉशिंगटन : वर्तमान में डायनासोर जीवित हो सकते हैं। यह विशालकाय प्रजाति पृथ्वी से कहीं दूर अन्य ग्रह पर जीवित हो सकती है। यह दावा किया है वैज्ञानिकों की एक टीम ने

वैज्ञानिकों ने किया दावा, वर्तमान में डायनासोर जीवित हो सकते हैं

वॉशिंगटन : वर्तमान में डायनासोर जीवित हो सकते हैं। यह विशालकाय प्रजाति पृथ्वी से कहीं दूर अन्य ग्रह पर जीवित हो सकती है। यह दावा किया है वैज्ञानिकों की एक टीम ने। इस अध्ययन की लेखिका लिसा कैटलेनेगर हैं। उनका कहना है कि पूर्व में हम दूसरे ग्रहों पर जीवन ढूढ़ने के लिए पृथ्वी से प्राप्त साक्ष्य को आधार बनाते थे। लेकिन अब हमारे पास कई ऐसी तकनीक हैं जो दूसरे ग्रहों पर नई प्रजातियों का पता लगने में मदद कर सकती हैं।

नए शोध के अनुसार वैज्ञानिक अन्य ग्रहों पर ऐसे संभावित जीवन का पता लगा सकते हैं। इन संभावित अलौकिक प्राणियों की खोज के लिए, सबसे पहले उन पदार्थों की खोज करनी होगी जो वर्तमान में पृथ्वी पर तो नहीं पाए जाते हैं पर जुरासिक काल में यहां काफी प्रचलित हुआ करते थे।

धरती पर करोड़ों साल पहले डायनासोर का अंत कैसे हुआ, वैज्ञानिकों ने किया  खुलासा - How Dinosaurs Came To An End, Very Close To Scientific Truth -  Amar Ujala Hindi News Live

अध्ययन से पता चलता है कि डायनासोर के युग के दौरान पृथ्वी पर बढ़ी हुई ऑक्सीजन अन्य ग्रहों पर जटिल जीवन के अस्तित्व को समझने में मदद कर सकती है। डायनासोर के समय में पृथ्वी पर ऑक्सीजन का स्तर लगभग 30 प्रतिशत अधिक था, जिससे जटिल जीवों को पनपने का मौका मिला था। वर्तमान में, पृथ्वी पर ऑक्सीजन का स्तर 21 प्रतिशत पर जाकर स्थिर हो गया है। शोधकर्ता कैटलेनेगर ने कहा, “एक अन्य तरीका और भी है। वैसे ग्रह का पता लगाएं जहां ऑक्सीजन अपने उच्च स्तर पर हो। उच्च स्तर की ऑक्सीजन वाले ग्रह न केवल दिलचस्प जीवन रूपों की खोज का कारण बन सकते हैं बल्कि इस खोज को थोड़ा आसान भी बना सकते हैं।”

डायनासोर समेत 9 माह में 300 प्रजाति का जीवन खत्म, एस्टेरॉयड से धरती पर छाया  था अंधेरा: रिसर्च | Research says Life of 300 species including dinosaurs  ended in 9 months, the

वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि अन्य ग्रहों पर डायनासोर जैसी प्रजातियों के जीवन का पता लगाने का एक तरीका है, पृथ्वी पर एडवांस दूरबीनों को इंस्टाल करना। और इस अभियान की शुरुआत उस ग्रह से की जा सकती है जो वर्तमान में अपने फ़ैनरोज़ोइक चरण (बिल्कुल शुरुआती) में हो। यदि कोई ग्रह फ़ैनरोज़ोइक चरण में होगा तो वह बड़े और जटिल जीवन रूपों के पनपने के अनुकूल होगा, जो डायनासोर के अस्तित्व के लिए एक संभावित स्रोत साबित हो सकता है।(एजेंसी)