लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड कंपनी का फरार डायरेक्टर शैलेष पुणे से गिरफ्तार
Shailesh, absconding director of Sai Prasad Properties Limited Company, accused of fraud of lakhs of rupees, arrested from Pune
रायपुर : लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर छह साल से फरार चले रहे सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर शैलेष अमृत भोईर को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 420, 34 भादवि., 6, 10 छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधि0 2005, 3, 4, 5, 6 द प्राईज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम का प्रकरण दर्ज था.
मिली जानकारी के मुताबिक न्यू राजेन्द्र नगर स्थित अशोका मिलेनियम स्थित सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर, शैलेष अमृत भोईर एवं ने प संतोष कुमार साहू अन्य आवेदकों को अपनी चिटफण्ड कम्पनी में निवेश करने हेतु विभिन्न तरह से लोक लुभावन स्कीम बता कर राशि जमा करने पर अधिक ब्याज देने व साढ़े छ वर्ष में दोगुना लाभ देने का झांसा दिया था. इस पर प्रार्थी तथा अन्य आवेदकों के लाखों रुपये कंपनी में निवेश कराकर निवेशको से छलकपट धोखाधड़ी कर रकम लेकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे.
पूर्व में उपरोक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर को गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना में शामिल कंपनी के अन्य डायरेक्टर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे. इसी दौरान शैलेष अमृत भोईर की मौजूदगी पुणे महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली. वहां भेजी गई टीम ने शैलेष को पकड़ा.
इस मामले की कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक बसंती मौर्य, प्रधान आरक्षक घनश्याम साहू, प्रधान आरक्षक चिंतामणी साहू, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राजपूत, प्रधान आरक्षक रविकांत पाण्डेय, आरक्षक राजकुमार देवांगन, आरक्षक विक्रम वर्मा, आरक्षक राजेन्द्र तिवारी, आरक्षक नितेश राजपूत, आरक्षक अभिषेक सिंह तोमर तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक डी.डी.मानिकपुरी एवं सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र गौतम की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
शैलेष अमृत भोईर पिता अमृत भोईर उम्र 34 साल निवासी भोईर आली केशव नगर नानाई कृपा चिंचवाड़ थाना चिंचवाड़ जिला पुणे शहर (महाराष्ट्र)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



