चरित्र शंका में एसिड पिलाकर महिला की हत्या, रायपुर पुलिस ने प्रेमी रमेश गुप्ता को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Woman killed by making her drink acid due to suspicion of her character, Raipur police arrested her lover Ramesh Gupta and sent him behind bars
रायपुर : चरित्र शंका के चलते प्रेमी ने प्रेमिका को एसिड पिलाकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी रमेश गुप्ता को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी 2025 को तोमन लाल निषाद ने पुरानी बस्ती पुलिस को खबर दिया था कि ब्लॉक नंबर 12 मकान नंबर 32 के दरवाजे बाहर से लगा है और अंदर से बदबू आ रही है. इस खबर पर फौरन तस्दीक करने के लिए घटनास्थल पर रवाना हुआ घटना स्थल पर पहुंच कर कमरे के दरवाजा को खोलकर देखा तो एक महिला मृत हालत में पड़ी है. मृत शरीर को देखकर ऐसा लग रहा था कि दो-तीन दिन पहले उसकी मौत हुई है.
मृत शरीर को एम्स हॉस्पिटल रायपुर ले जाकर पंचनामा कर पीएम कराया गया. पीएम पश्चात बिसरा प्रिजर्व होने से रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर छत्तीसगढ़ भेजी गई.
जांच के दौरान पीएम कर्ता डॉक्टर से पी एम रिपोर्ट लेकर और विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा प्रेषित रिपोर्ट तथा घटनास्थल के निरीक्षण से साफ हुआ कि मृतिका को ज्यादा शराब सेवन व एसिड फिनायल पिलाकर हत्या की गई है. गवाहों के बयानन से मालुम हुआ कि आरोपी रमेश गुप्ता, श्रीमती गीता यादव को अतिरिक्त शराब और एसिड फिनायल पिलाकर हत्या करना बताया.
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 221/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस.दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. मामले की जांच के दौरान आरोपी की तलाश के लिए थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाए गए. 30मई 2025 को मुखबिर से खबर मिली कि रमेश गुप्ता बस स्टैंड भाटा गांव में घूम रहा है. इस खबर पर फौरन बस स्टैंड पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाया गया.
आरोपी को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि इसके और मृतिका गीता यादव आपस में प्रेम संबंध था और बीएसयूपी कॉलोनी में दोनों एक साथ रहते थे. 12 फरवरी 2025 को दोनों एक साथ मिलाकर शराब पिए. चरित्र की शंका में दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ. जिससे आरोपी मृतिका को ज्यादा शराब और एसिड फिनायल पिलाकर गला घोटकर हत्या करना बताया. आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को 30 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



