राजधानी रायपुर में बरपा आसमानी कहर, खेलने के लिए निकले छात्र, गाज गिरने से स्कूल के मैदान में खेल रहे बच्चे की मौत, पसरा मातम

Sky-borne havoc in the capital Raipur, students went out to play, a child playing in the school ground died due to lightning, mourning spread

राजधानी रायपुर में बरपा आसमानी कहर, खेलने के लिए निकले छात्र, गाज गिरने से स्कूल के मैदान में खेल रहे बच्चे की मौत, पसरा मातम

रायपुर : बुधवार दोपहर गरज चमक के साथ हुए बीच बारिश से एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई. शहर में बिजली गिरने से सेंट जेवियर स्कूल के दसवीं का छात्र प्रभात साहू स्कूल मैदान में खेल रहा था. इसी दौरान एक बच्चा गाज की चपेट में आ गया. घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने से पहले ही सांसे थम गई. बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है. यह मामला न्यू राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक बजे गरज के साथ हल्की बारिश हो रही थी. इसी बीच आकाशीय बिजली स्कूल के खेल मैदान में गिरी. इस दौरान मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। और 10वीं कक्षा के छात्र प्रभात साहू आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। प्रभात घायल हो गया और उसे उपचार के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा अस्पताल ले जाते रास्ते में छात्र की सांसे थम गई.
बता दें कि प्रदेश में अब तक 994MM बारिश हुई है. बेमेतरा जिले में अब तक 472 मिमी पानी बरसा है. जो सामान्य से 49% कम है. अन्य जिलों जैसे बस्तर, बेमेतरा, जगदलपुर में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है. वहीं, बलरामपुर जिले में 1344.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. जो सामान्य से 54 ज्यादा है. आंकड़े 1 जून से 9 सितंबर 2025 तक के हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

वही दूसरा मामला अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव का है. जहां आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. इस घटना के बाद किशोरी के घर और गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब आधे घंटे तक तेज बारिश के साथ बिजली कड़की. इसी दौरान घर से बाहर निकली किशोरी पर आकाशीय बिजली गिर गई. परिजन उसे अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t