छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट, लड़की के बैग में मिला चाक़ू, परिजनों ने जताई प्रेमी द्वारा हत्या की आशंका
Suspicious death of student police recovered suicide note knife found in girl bag family members expressed fear of murder by lover
कोरबा : कोरबा में एक कॉलेज छात्रा की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है. उरगा थानांतर्गत ग्राम सिलियारी भांटा निवासी छात्रा पूजा पटेल घर में बेहोशी की हालत में मिली. जिसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका पूजा पटेल के पास से पुलिस ने एक सुसाईट नोट बरामद किया है जिसमें लिखा है कि मंजीत ने मुझे मार डाला. सॉरी मंजीत.
पूछताछ के दौरान बात सामने आई कि एक नकाबपोश युवक बाइक पर उसके घर आया और कुछ देर बाद घर का कुंडी लगाकर फरार हो गया. मृतका की मां पिता और भाई जब काम पर गए थे तभी यह वाकया हुआ.
परिजनों के वापस आने पर पूजा घर पर नेहोशी की हालत में पड़ी मिली. मृतका के घर से एक बैग बरामद किया गया है. जिसमें चाकू और कुछ ठंड के कपड़े मिले हैं. पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है और कहीं ना कहीं युवक पर कत्ल का शक जताया जा रहा है.
मृतका पूजा पटेल के पिता ने बताया कि रामदयाल पटेल ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ काम पर गया हुआ था. वही उसका बेटा भी घर पर नहीं था. उसकी बेटी अकेली थी. जब पड़ोसियों ने इसकी घटना की जानकारी दी तब वह मौके पर पहुंचे और देखा कि पूजा की लाश कमरे में पड़ी हुई थी. पड़ोसी महिला ने उसे बताया कि एक नकाबपोश युवक उसके घर से बाइक में निकला और घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर सीधे भाग गया.
घटना स्थल से एक काला बैग मिला है. जिसमें चाकू मफलर, और ज्वेलर्स दुकान का डिब्बा मिला है. इसके अलावा एक कागज में लिखा हुआ नोट भी बरामद हुआ है. पूजा के गले में एक चांदी का लॉकेट भी मिला है. जो पहनी हुई थी. पूजा भैसमा कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और खिलाड़ी भी थी. खाओ खाओ और रनिंग में आगे थी. पूजा के पिता ने इस मामले में कत्ल का शक जताया है. वही जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है.
इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले में मुख्य आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



