हरिद्वार से केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर के टिकट का विज्ञापन देखकर टीचर पतिराम ने किया कॉल, हो गए 1.77 लाख रुपये की ठगी का शिकार
Teacher Patiram made a call after seeing an advertisement of helicopter ticket from Haridwar to Kedarnath and got duped of Rs 1.77 lakh
महासमुंद/पिथौरा : फेसबुक में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर के टिकट का विज्ञापन देखकर पिथौरा के एक शिक्षक करीब 1.77 लाख रुपये के ठगी का शिकार हो गए. इस मामले में पुलिस के पास करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पोटापारा थाना पिथौरा निवासी पतिराम पटेल पिथौरा के शिक्षक के मोबाइल पर फेसबुक देखते समय हरिद्वार से केदारनाथ जाने और आने के लिये हेलीकाप्टर का टिकट बुक कराने के लिये विज्ञापन आया था.
उस विज्ञापन में एक मोबाईल नंबर 91447 18678 - 90079 06249 मिला. जिस पर पतिराम ने कॉल कर हेलीकाप्टर टिकट बुक कराने के लिये बात की.
जिसके बाद उस नंबर के व्यक्ति द्वारा उससे लगातार मोबाईल और व्हाटसअप मैसेज से बातचीत कर हेलीकाप्टर का टिकट बुक करने का भरोसा दिलाकर 13 अप्रैल 2023 को 1,21,050 रुपये और 14 अप्रैल 2023 को वाट्सअप में एक टिकिट का पीडीएफ भेजा जिसमें पतिराम के अन्य रिस्तेदार टोटल 8 लोगों का नाम था. दो लोगों का टिकट नही भेजा था. बात करने पर बोला टिकट बनाकर दे रहा हूं. फिर अलग-अलग बहाना बनाकर पैसा का मांग किया.
इसके बाद पतिराम ने 16 अप्रैल 2023 को अपने भतीजा विवेक नायक के फोन पे से उस व्यक्ति के द्वारा दिये गये फोन पे नंबर में 31900 रुपये और 17 अप्रेल 2023 को 25000 रुपये उसके बताये बैंक खाता पर आरटीजीएस के जरिए डलवाया इस तरह कुल 1,77,950 रुपये ट्रांसफर करवाया गया.
इसके बाद जब पतिराम को टिकट का लोगो थोड़ा अलग तरह का लगा और उसे शक हुआ तो उसके बाद से उसने अलग-अलग बहाना बताना चालू कर दिया और फिर फोन रिसीव करना बंद कर दिया. तब परिराम को शक हुआ कि मोबाईल नम्बर के धारक के द्वारा टिकिट बुक कराने के नाम पर उसके साथ कुल 1,77,950 का फ्राड किया है.
इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा 420 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से जुर्म दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



