धमतरी में तालाब के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी, नाजायज संबंध का नतीजा या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

The body of a newborn baby was found near a pond in Dhamtari, sensation spread in the area, the result of an illicit relationship or something else?, police engaged in investigation

धमतरी में तालाब के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी, नाजायज संबंध का नतीजा या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : जालमपुर तालाब के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. वार्ड के एक मछुआरे ने सुबह तालाब के पास नवजात का शव देखा और कोतवाली पुलिस को खबर दी. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं स्थानीय लोग घटना से गहरे आहत हैं. लोग इसे समाज के गिरते मानवीय मूल्यों की तरफ इशारा कर रहे हैं.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है. प्राथमिक जांच में यह साफ़ नहीं हो पाया है कि यह शव तालाब के पास कैसे पहुंचा या इसके पीछे कौन जिम्मेदार है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जिसमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना और स्थानीय लोगों से पूछताछ करना शामिल है. इस घटना ने समाज के संवेदनहीनता और नवजात बच्चों के प्रति क्रूरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI