नर्स और डॉक्टर अनुपस्थित रहने पर सीईओ ने की कार्रवाई, इधर ड्यूटी से गैर हाजिर 13 शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी

The CEO took action against the absence of a nurse and a doctor, and also issued show-cause notices to 13 teachers who were absent from duty.

नर्स और डॉक्टर अनुपस्थित रहने पर सीईओ ने की कार्रवाई, इधर ड्यूटी से गैर हाजिर 13 शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी

नर्स और डॉक्टर को नोटिस, सीईओ ने अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की

रायगढ़ : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत पठारे ने खरसिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले का आकस्मिक निरीक्षण किया. यह निरीक्षण रात करीब 8 बजे किया गया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएँ और लापरवाही सामने आई.
निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स आरती नगेसिया और डॉ. सी.एस. डनसेना अस्पताल से गैरहाजिर पाए गए. दोनों के गैरहाजिर रहने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पठारे ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की अत्यधिक कमी, मरीजों को बेडशीट और कंबल की अनुपलब्धता और मच्छरों से बचाव के लिए कोई समुचित व्यवस्था न होना जैसी गंभीर लापरवाहियाँ पाई गईं. इसके अलावा स्टोर रुम, ड्रेसिंग रुम और विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था अव्यवस्थित पाई गई.
सीईओ पठारे ने तत्काल संबंधित प्रभारी को सभी कक्षों की साफ-सफाई कर व्यवस्थित करने के निर्देश दिया. निरीक्षण के समय अस्पताल परिसर में दो एम्बुलेंस खड़ी मिलीं. लेकिन दोनों वाहनों के चालक गैरहाजिर थे. सीईओ ने इस पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी संवेदनशील सेवा में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन का परिचय देना चाहिए. ताकि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

ड्यूटी से गैर हाजिर 13 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

मुंगेली : कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में शैक्षणिक अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य सहित कुल 13 शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए. इस पर डीईओ द्वारा सभी गैरहाजिर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए गए हैं.
डाहिरे ने साफ किया कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए गए शिक्षकों में प्रभारी प्राचार्य सौखी लाल पंकज, व्याख्याता फनेन्द्र कुमार रॉय, रवि कुमार देवांगन, प्रमिला देवांगन, आशीष ठाकुर, अमरचंद बर्मन, संजय साहू, ममता जांगड़े, नंदलाल पटेल, राजेन्द्र ध्रुव, पुरुषोत्तम घृतलहरे, अनिल सोनवानी और पीयूष चंदेल शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t