अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे शिक्षक और ममेरे भाई की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Bike rider hit by unknown vehicle, teacher and cousin on way to attend funeral killed, third person in critical condition

अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे शिक्षक और ममेरे भाई की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

महासमुन्द : महासमुन्द जिले में एक तेज रफ्तार में कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोदार थी कि बाइक सवार दो भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक ममेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ममेरा भाई को रायपुर रिफर किया गया. मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन भाई मंगलवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने लोहांडीगुड़ा जगदलपुर से रायगढ़ जा रहे थे. तभी परसदा के पास एक तेज रफ्तार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोदार थी कि बाइक सवार शिक्षक और ममेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक ममेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया. इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.
मृतक की पहचान जयराम नागवंशी उम्र 32 साल, ओम प्रकाश उम्र 16 साल और घायल लिंगूराज नागवंशी उम्र 16 साल के रुप में की गयी है. तीनों भाई रायगढ़ और जशपुर के रहने वाले थे. गमी कार्यक्रम में आ रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बता दें कि इससे पहले 30 अक्टूबर को रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई थी. यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में कापू रोड पर हुई थी. हादसे के बाद से कार चालक फरार हो गए थे. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पिता-पुत्री को मिरीगुड़ा से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि नाबालिग बेटी कार चला रही थी और पिता बाजू सीट पर बैठा था. घटना के बाद से दोनों फरार हो गए थे. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.