कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच कार्रवाई, 9 खाद्य कारोबारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, शहर में मचा हड़कंप

The Food Safety Department, following the Collector's instructions, issued show-cause notices to nine food traders, causing widespread panic in the city.

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच कार्रवाई, 9 खाद्य कारोबारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, शहर में मचा हड़कंप

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा के मार्गदर्शन में महासमुंद शहर में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया. जिससे शहर में हड़कंप मच गया है.
अभियान के तहत शहर के विभिन्न होटलों, भोजनालयों, खाद्य विक्रय केंद्रों, ठेलों एवं खोमचों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, परिसर की स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया गया. इसके साथ ही खाद्य सामग्री के परोसने या पैक करने में अखबारी कागज के उपयोग को हतोत्साहित करते हुए खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन करने समझाइश दी गई.
जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में उपरोक्त बिंदुओं का समुचित पालन नहीं पाए जाने पर कुल 9 खाद्य कारोबारियों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है. सभी को 7 दिन के भीतर जरुरी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं करने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मामला तैयार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी. साथ ही आगामी दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार संचालित किए जाएंगे. ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t