पुश्तैनी जमीन पर रसूखदार का कब्जा, बुजुर्ग पति-पत्नी 14 साल से काट रहे कलेक्टरेट का चक्कर, कलेक्टर ने दिया आश्वासन

An influential person has taken over ancestral land; an elderly couple has been visiting the Collectorate for 14 years; the Collector has given assurances.

पुश्तैनी जमीन पर रसूखदार का कब्जा, बुजुर्ग पति-पत्नी 14 साल से काट रहे कलेक्टरेट का चक्कर, कलेक्टर ने दिया आश्वासन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पिछले 14 साल से एक बुजुर्ग दंपत्ति का वनवास खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. 14 साल से पीडीएस का चावल बेचकर इंसाफ की गुहार लगाते-लगाते बुजुर्ग दंपत्ति परेशान हो गए हैं.
एक बार फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति ने रसूखदार से अपनी जमीन पर से कब्जा हटाने की कलेक्टर से मांग की. इस पर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार से मामले में संबंधित जानकारी मांगी और बुजुर्ग दंपत्ति को अपने रजिस्ट्री के पेपर लाने कहा. मीडिया को अपनी आपबीती बताते-बताते बुजुर्ग महिला फुट फुटकर रोने लगी.
दरअसल, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाट्ठा में रहने वाले ध्वजाराम नवरंग उम्र 87 साल की पुरखों की जमीन है. जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति रहते हैं. बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि उनके पास 22 डिसमिल जमीन थी. पड़ोसी गोविन्द ने उनसे रहने के लिए जमीन मांगा. चूंकि बुजुर्ग दंपत्ति के कोई वारिस नहीं है. इसलिए उन्होंने रसूखदार पड़ोसी को 10 डिसमिल दे दिया. उसके बाद रसूखदार गोविंद की नजर बचे हुए 12 डिसमिल जमीन हड़प लिया और उसने बुजुर्गों को परेशान कर मारपीट करना शुरु कर दिया.
बुजुर्ग दंपत्ति ने थाने में शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई. न तो थानेदार, न तहसीलदार और ना ही कलेक्ट्रेट में कोई सुनवाई हुई. अब बस जायदाद की आस लगाए बैठे दोनों बुजुर्ग दंपत्ति भटक रहे हैं. मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताते हुए बुजुर्ग महिला फुट-फुटकर रोने लगी और इंसाफ की गुहार लगाते रही. मीडिया के पहल से कलेक्टर ने उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t