तेज रफ्तार KTM और स्प्लेंडर की आमने-सामने जोदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत, 2 युवक घायल, मची अफरा-तफरी

A high-speed KTM and Splendor collided head-on, leaving two youths dead and two others injured, and causing widespread chaos.

तेज रफ्तार KTM और स्प्लेंडर की आमने-सामने जोदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत, 2 युवक घायल, मची अफरा-तफरी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के राबो-बिलासखार मार्ग पर उस समय हुआ. जब केटीएम और स्प्लेंडर बाइक आमने-सामने टक्कर हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे राबो और बिलासखार के बीच दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और ओवरटेकिंग के दौरान नियंत्रण खो देने से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के चलते स्प्लेंडर पर सवार बसंत राठिया (बिलासखार) और रूप लाल रौतिया (भुईकुर्री) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं केटीएम बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.
इस हादसे की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन और गलत ओवरटेकिंग के कारण आए दिन हादसे होते रहे हैं. ग्रामीणों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और स्पीड कंट्रोल के लिए उपाय करने की मांग भी की है. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है. फिलहाल हादसे के वजह की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t