NEET 2026 री-एग्जाम का पेपर भी लीक! करोड़ों की सौदेबाजी का नया मामला, Paper Leak का दावा कर Cyber Fraud Telegram पर बेच रहे Que. Paper?

The NEET 2026 re-exam paper has also been leaked! A new case of fraudulent transactions worth crores is being reported. Cyber ​​fraudsters are selling question papers on Telegram, claiming a leak.

NEET 2026 री-एग्जाम का पेपर भी लीक! करोड़ों की सौदेबाजी का नया मामला, Paper Leak का दावा कर Cyber Fraud Telegram पर बेच रहे Que. Paper?

नीट यूजी 2026 की परीक्षा पेपर लीक की वजह से दोबारा करवाने का फैसला लिया गया है लेकिन अब इसे लेकर भी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. RE NEET-2026 परीक्षा के पेपर के नाम पर छात्रों और अभिभावकों को साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया जा रहा है. करोड़ों की वसूली की गई है. अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है.
शिकायतकर्ता शुभम ठाकर ने इंडिया टुडे आउटलेट से खास बातचीत में पूरी कहानी बताई. उनके जूनियर छात्र ने उन्हें बताया कि टेलीग्राम पर कुछ ग्रुप चल रहे हैं. जिसमें री-नीट 2026 का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. शुभम ने इन ग्रुप्स में जुड़कर जानकारी इकट्ठा की और फिर साइबर क्राइम में शिकायत कर दी.
री-नीट 2026 परीक्षा के पेपर लीक के नाम पर एक बड़े साइबर घोटाले का आरोप लगाते हुए शुभम ने बताया कि टेलीग्राम पर चल रहे संदिग्ध चैनलों जैसे @RENEETLEAKER आदि पर छात्रों और अभिभावकों को पेपर लीक हो गया है का संदेश दिखाकर ठगा जा रहा है. एक पेपर की कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है. अनुमान है कि इन चैनलों के जरिए अब तक करीब 7901 लोगों से 5.74 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वसूल की जा चुकी है.
पहले 200 से 500 रुपये लेकर लोगों को मुख्य ग्रुप में शामिल किया जाता है. फिर 60 हजार रुपये टोकन मनी मांगकर बाकी रकम वसूली जाती है. पेपर 21 जून को सुबह 2 बजे देने का दावा किया जा रहा है.
शुभम ने राघव सर नाम के व्यक्ति से बात की. उसने दावा किया कि पेपर 35 लाख में खरीदा गया है. 70 सवाल आ चुके हैं और बाकी 24 मई को आ जाएंगे. उन्होंने कहा कि 10-15 हजार में पेपर मिल रहा है तो वो फ्रॉड है. हम 10 लाख ले रहे हैं क्योंकि यही पेपर आएगा. अगर एक भी सवाल कम आया तो पूरा पैसा वापस कर देंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ एक विधायक भी जुड़ा हुआ है इसलिए उन्हें कुछ नहीं होगा.
शुभम का आरोप है कि बैंक अकाउंट महाराष्ट्र का है. जिसका नाम राहुल कल्याण बताया गया. यह सिर्फ साइबर फ्रॉड नहीं बल्कि पेपर लीक का पूरा सिस्टम हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

अनजान कॉल-मैसेज आने पर क्या करें?
एक्सपर्ट ने बताया कि स्टूडेंट्स और पैरंट्स इस तरह की काॅल आने पर परेशान न हों और किसी के भी झांसे में न आएं. अनजान काॅल या मैसेज आने पर इन चीजों का ध्यान रखें-
किसी भी कॉल, SMS या WhatsApp मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें.
अगर कोई पेपर लीक, री-एग्जाम या नंबर बढ़ाने का दावा करे तो सतर्क रहें.
अपना रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर, OTP, जन्म तिथि या अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें.
संदिग्ध कॉल की रिकॉर्डिंग और चैट के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें.
ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें.
फर्जी जानकारी फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स से दूरी बनाए रखें.

NTA तक शिकायत कैसे पहुंचा सकते हैं?
धोखाधड़ी और ठगी की कोशिश करने वालों की शिकायत स्टूडेंट्स और पैरंट्स नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भी कर सकते हैं। नीचे ईमेल और हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं-
ईमेल: neet@nta.ac.in
शिकायत ईमेल: grievance@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000, 011-69227700
आधिकारिक वेबसाइट: neet.nta.nic.in

साइबर क्राइम और पुलिस में शिकायत करें
ऑनलाइन ठगी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर करें.
नजदीकी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराएं.
स्क्रीनशॉट, रिकॉर्डिंग और ट्रांजैक्शन डिटेल्स सबूत के तौर पर जमा करें.

NEET 2026: आर्थिक धोखाधड़ी से बचने के उपाय
एक्सपर्ट का कहना है कि इस माहौल में कुछ असामाजिक तत्व आपकी मजबूरी या डर का फायदा उठाकर आपको आर्थिक रूप से ठगने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए इन बातों का ध्यान रखने की सलाही दी है.
‘नंबर बढ़वाने’ के झांसे में न आएं- कोई भी व्यक्ति या बाहरी एजेंट NTA की प्रणाली में घुसकर आपके नंबर नहीं बढ़ा सकता. अगर कोई इसके बदले लाखों रुपये की मांग कर रहा है तो वह धोखाधड़ी (Fraud) कर रहा है.
पैसे देने के जाल में न फंसे- कई बार ऐसे ठग कहते हैं कि ‘अभी 10,000 या 50,000 रुपये टोकन मनी दे दो. बाकी काम होने के बाद देना.’ ऐसे किसी भी जाल में न फंसें. एक बार पैसा चला गया तो वह व्यक्ति अपना फोन बंद कर लेगा.
फर्जी टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सएप ग्रुप्स से दूर रहें- परीक्षा के दिनों में कई ऐसे कुख्यात ग्रुप सक्रिय हो जाते हैं जो ‘लीक पेपर’ देने के नाम पर QR कोड भेजकर पैसे मांगते हैं. ये पूरी तरह से फर्जी और अवैध हैं। ऐसे ग्रुप्स का हिस्सा बनना भी आपको कानूनी मुश्किल में डाल सकता है.
NTA तथा शिक्षा मंत्रालय भी इस ओर कड़े कदम उठा रहे हैं और ऐसे संदिग्ध टेलीग्राम चैनलों तथा अन्य माध्यमों को ब्लॉक भी किया जा रहा है. स्टूडेंट्स को सिर्फ अपनी मेहनत से आगे बढ़ना है और 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी पूरा ध्यान देना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t