कुरुद में 'दो पत्नियों' के झगड़े से तंग आकर दूसरी बार हाइटेंशन टावर पर चढ़ा किसान, नीचे उतरने के लिए रखी अनोखी शर्त- एक छत के नीचे दोनों रहे

In Kurud, a farmer, fed up with the quarrels between his two wives, climbed a high-tension tower for the second time and set a unique condition for descending: both must live under the same roof.

कुरुद में 'दो पत्नियों' के झगड़े से तंग आकर दूसरी बार हाइटेंशन टावर पर चढ़ा किसान, नीचे उतरने के लिए रखी अनोखी शर्त- एक छत के नीचे दोनों रहे

धमतरी/कुरुद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरा में पिछले दो दिनों से चल रहा जानलेवा हाई वोल्टेज ड्रामा आखिरकार बेहद नाटकीय मोड़ पर खत्म हो गया. हाइटेंशन बिजली टावर की 50 फीट ऊंची चोटी पर मौत से खिलवाड़ कर रहे 32 साल के किसान यादराम साहू को पुलिस और प्रशासन ने भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया है. युवक के सकुशल नीचे आते ही प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सबसे लंबी सांस ली. लेकिन नीचे उतरते ही जो असल वजह सामने आई, उसने सबके होश उड़ा दिए!.
खुलासा: इस हाई वोल्टेज ड्रामा के पीछे नशा नहीं, दो पत्नियां निकलीं!
शुरुआत में इस आत्मघाती कदम के पीछे सिर्फ ज्यादानशा और मानसिक अवसाद (टेंशन) को वजह माना जा रहा था. मगर जब रेस्क्यू के दौरान पुलिस ने युवक से बात करनी शुरू की, तो इस हाई वोल्टेज ड्रामा के पीछे का असली पारिवारिक क्लेश और अतरंगी दर्द बाहर आ गया.
दो पत्नियां और अंतहीन महाभारत:
टावर पर चढ़ा यादराम साहू पेशे से किसान है. उसने दो शादियां की हैं, लेकिन उसकी दोनों पत्नियों के बीच आपस में बिल्कुल नहीं बनती. घर में रोज़ाना सुबह-शाम होने वाले इस घरेलू विवाद से वह बुरी तरह तंग आ चुका था.
अनोखी और अतरंगी डिमांड:
रोज-रोज की कलह से परेशान होकर यादराम ने शनिवार सुबह एक आत्मघाती रास्ता चुना. वह अपने ट्रैक्टर से सीधे खेत में स्थित टावर के पास पहुंचा और बहुत ज्यादा शराब के नशे में 50 फीट ऊपर जा बैठा. उसकी मांग थी कि उसकी दोनों पत्नियां आपसी विवाद छोड़कर उसके साथ एक ही छत के नीचे मिलकर रहें.
लगातार दूसरे दिन चालू लाइनों के बीच किया 'हाईवोल्टेज ड्रामा'
यह युवक लगातार दो दिनों से पूरे इलाके की धड़कनें बढ़ाए हुए था. इससे पहले शुक्रवार को भी वह इसी हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया था. जिसे भखारा पुलिस ने काफी समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतारा था. लेकिन शनिवार सुबह फिर से इस हाई वोल्टेज ड्रामा का दूसरा पार्ट देखने को मिला. जब वह दोबारा चुपके से टावर की सबसे ऊंची चोटी पर जा बैठा. हज़ारों वोल्ट की चालू बिजली लाइनों के बीच युवक को देखकर प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t