भगवान शिव और हनुमान की मूर्तियों मूर्तियों की तोड़फोड़ कर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
The accused who incited religious sentiments by vandalising the idols of Lord Shiva and Hanuman has been arrested, villagers are extremely angry
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगातार भगवान की मूर्तियों से छेड़छाड़ और तोड़फोड़ की घटनाएं होती रहती है. ताजा घटना लवन थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडा की है. जहां तालाब के किनारे स्थित भगवान शिव, हनुमान और शनि की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्व ने तोड़फोड़ दिया. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने आरोपी कमलेश्वर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं सरपंच सहित ग्रामीण लवन थाना पहुंचे और घटना की खबर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. घटना की खबर मिलते ही लवन पुलिस की टीम ग्राम मुंडा के तालाब स्थित मंदिर पहुंची और घटना की जांच शुरु कर पतासाजी में जुटी. इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
घटना के बारे में डीएसपी निधि नाग ने बताया कि 24 अगस्त को लवन थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडा में तालाब किनारे मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ किया गया था. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश्वर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ करने की घटना को कबूल किया. जिस पर आरोपी कमलेश्वर वर्मा उम्र 39 साल, निवासी ग्राम मुंडा, थाना लवन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से जेल भेज दिया गया.
आपको बता दें कि इसके पहले भी बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भगवान की मूर्तियों को तोड़फोड़ किया जा चुका है. यह जरुर है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और जेल भेज दिया. लेकिन इस तरह की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



