डॉग ट्रेनिंग का झांसा, प्यार का ड्रामा और फिर धोखा, ट्रेनर 2 साल तक महिला से बनाता रहा संबंध, आरोपी अजय सोनी गिरफ्तार
The bluff of dog training, love drama and then deception, the trainer had relations with the woman for 2 years, accused Ajay Soni arrested
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां डॉग को ट्रेनिंग देने के बहाने एक युवक ने महिला से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा दिया और दो साल तक उसका शोषण करता रहा. गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है. कुछ महीने पहले उसने एक डॉग खरीदा था. जिसकी ट्रेनिंग के लिए उसकी पहचान अजय सोनी नाम के युवक से हुई। पहले तो अजय डॉग ट्रेनिंग के नाम पर फोन करता रहा. लेकिन जल्द ही उसने महिला से निजी बातें शुरु कर दीं और दोस्ती गहरी कर ली.
कुछ वक्त बाद अजय ने महिला से शादी का वादा किया और भरोसा दिलाया कि वह उसके बच्चों की जिम्मेदारी भी उठाएगा. लेकिन आरोपी ने यह बड़ा सच छुपा लिया कि वह पहले से ही शादीशुदा है. महिला को जब उसकी सच्चाई पता चली, तो उसके होश उड़ गए.
महिला ने जब शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया. इसके बाद पीड़िता ने गुढ़ियारी थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अजय सोनी को संतोषी नगर काठाडीह रोड से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



