दो दिन से लापता कोटवार की तालाब में तैरती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, कत्ल या खुदकुशी या कुशह और, पुलिस कर रही मामले की जांच

The body of a Kotwar missing for two days was found floating in the pond, sensation spread in the area, murder or suicide or Kush and, police is investigating the case

दो दिन से लापता कोटवार की तालाब में तैरती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, कत्ल या खुदकुशी या कुशह और, पुलिस कर रही मामले की जांच

गरियाबंद/राजिम : राजिम क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहां तालाब में तैरती हुई एक लाश मिली है. यह घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सुरसाबांधा और श्यामनगर के बीच स्थित एक तालाब में सोमवार शाम को एक तैरती हुई लाश मिली. यह खबर जैसे ही गांव में फैली. लोगों की भीड़ जमा हो गई.
खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया. मृतक की पहचान ग्राम के ही कोटवार अनिल टांडिया के रुप में हुई है. जो पिछले दो दिन से अपने घर से लापता था. परिजनों ने अनिल टांडिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सोमवार को तालाब में उसकी लाश मिलने की खबर मिली.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह मौत हत्या की हो सकती है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ़ होगा. फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तनाव और शोक की स्थिति है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI