पानी से भरे टैंक में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young man missing for two days was found in a tank full of water, forensic team reached the spot, sensation spread in the area, police engaged in investigation

पानी से भरे टैंक में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : उसलापुर रेलवे कॉलोनी में शनिवार को पानी से भरे एक टैंक के भीतर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है. जबकि पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह हत्या है या महज एक हादसा. यह मामला थाना सिविल लाइन का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सतीश तिवारी पिता बृज बाली तिवारी उम्र 42 साल महर्षि रोड मंगला क्षेत्र का रहने वाला था और मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था. वह अपने घर से दो दिनों से लापता था. शनिवार सुबह रेलवे कॉलोनी के एक खाली पड़े पानी के टैंक में सतीश का शव मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया.
परिजनों ने बताया कि 4 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे उनकी सतीश से आखिरी बार बात हुई थी. जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. परेशान होकर घर वालों ने अगले दिन यानी 5 सितंबर को सिविल लाइन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत की वजह क्या है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सतीश पानी के टैंक तक कैसे पहुंचा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t