1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर इमदाद फाउंडेशन के विविध कार्यक्रम खत्री कॉलोनी में सम्पन्न, अभनपुर के विधायक इंद्र कुमार साहू रहे मौजूद
Various programs of Imdad Foundation on 1500th anniversary of Eid Miladunnabi were organized in Khatri Colony, Aabhanpur MLA Indra Kumar Sahu was present
नवापारा राजिम : इमदाद फाउंडेशन के तत्वावधान में 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खत्री कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में 1 सितम्बर से 4 सितम्बर 2025 तक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमे
1 सितम्बर को सुबह 11 बजे सर्वसमाज के लिए डॉक्यूमेंट शिविर आयोजित किया गया. जिसके बाद रात में 5 से 8 साल की उम्र के बच्चों का नातिया मुकाबला का प्रोग्राम हुआ. 2 सितम्बर को सुबह 11 बजे श्री मेडी शाइन हॉस्पिटल की मदद से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें दवाइयों का भी वितरण किया गया. वहीं रात में 9 से 14 साल की उम्र के बच्चों का नातिया मुकाबला हुआ.
3 सितम्बर को दोपहर 3 बजे महिलाओं का मिलाद कार्यक्रम और रात 9 बजे पुरुषों का नातिया प्रोग्राम आयोजित हुआ. 4 सितम्बर को सुबह 11 बजे राजिम और नवापारा के सभी अस्पतालों में फल वितरण और सक्षम दिव्यांग बच्चों को फल वितरण किया गया.
इसी दिन शाम 7 बजे जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अभनपुर के विधायक इंद्रकुमार साहू मौजूद रहे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय कुमार साहू ने की.
विशेष अतिथि के रुप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलजीत सिंह, अभनपुर परिक्षेत्र सतनामी समाज प्रमुख राधाकृष्ण टंडन, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढिढि, भाजपा नेता परदेशी राम साहू, डॉ. केआर सिन्हा, रपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढ़ीढ़ी, पारागांव सरपंच सुरेश भोले सोनकर, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, उपसरपंच श्रीमती सुनीता रविन्द्र सिंह, पार्षद सभापति सहदेव कंसारी, केकती बाई सोनवानी, जीना सुजीत निषाद, पूजा कंसारी, लोमेश्वरी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण और समाज प्रमुख मौजूद रहे.
इमदाद फाउंडेशन की तरफ से हाजी एजाज खत्री, रजा भाटी, अनीस अहमद तंवर, शाहिद सुलड़ा, अब्दुल रहीम खोखर, मोहम्मद रिजवान खोखर, इस्तियाक ढेबर, जुनेद सोलंकी, नुरुल रिज़वी, असलम मेमन, अशरफ खत्री, तौफिक सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.
इस कार्यक्रम में विधायक इंद्र कुमार साहू के करकमलों से नात प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. प्रथम स्थान पाने वाले दो प्रतिभागियों को 2 कंप्यूटर सेट, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 2 साइकिल और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 2 ट्रॉली बैग प्रदान किया गया.
इस मौके पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी एक ही मकसद से काम करते हैं. हम देश और छत्तीसगढ़ के विकास की कल्पना करते हैं. समाज की एकता से ही विकास संभव है. उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा, सभ्यता और संस्कृति को बचाए रखना होगा. उन्होंने कहा कि नवापारा में जिस तरह हर समाज में भाईचारे की भावना है वह हमेशा बनी रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर हमारे बीच कोई कुटुता होती है तो आपस में बैठकर और खुलकर चर्चा कर सुलझाया जा सकता है.
पूरे आयोजन में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. और ईद मिलादुन्नबी के इस ऐतिहासिक 1500वें साल को भाईचारे एवं अमन-शांति के संदेश के साथ यादगार बनाया..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



