सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर पेड़ से टकराई कार, भाजपा नेता की भाभी की दर्दनाक मौत, बड़े भाई घायल, बहु और बच्चे को आई चोंट
The car collided with a tree while trying to save the cattle sitting on the road, BJP leader's sister-in-law died a painful death, elder brother injured, daughter-in-law and child were injured
बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर जिला में सकरी थाना क्षेत्र के भरनी गांव के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई. जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. वही मौके पर ही कार सवार एक महिला की मौत हो गई है. जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गंभीर चोट लगी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बह करीब 10:30 बजे मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुठेली में रहने वाले भाजपा नेता राकेश तिवारी के बड़े भाई अपनी पत्नी बहू और पोते के साथ मारुति स्विफ्ट कार नम्बर CG28 3354 में सवार होकर घातौली लोरमी से अपने छोटे भाई के रिटायर्ड सीएमएचओ प्रमोद तिवारी के घर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर आ रहे थे.
तभी अचानक भरनी के पास पहुंचे थे तभी सड़क पर एक मवेशी आ गया और मवेशी को बचाने के प्रयास में कार चालक भाजपा नेता के बड़े भाई रिटायर्ड टीचर रमेश तिवारी उम्र 67 साल ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई.
इस टक्कर में कार में सवार भाजपा नेता की भाभी विद्या तिवारी पति रमेश तिवारी उम्र 65 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके पति गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं कार में सवार बहू और एक बच्चा भी घायल हो गया.
ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने विद्या तिवारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रुप से घायल पति रमेश तिवारी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वही उनकी बहू मंजुला तिवारी अभी भी संजीवनी हॉस्पिटल में आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है. जबकि उनका पोता सौम्या तिवारी फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है. इधर सकरी पुलिस ने महिला के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
हादसे के बाद से पूरे तिवारी परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. रिटायर्ड सीएमओ प्रमोद तिवारी डॉक्टर विनोद तिवारी और भाजपा नेता राकेश तिवारी के बड़े भाई का परिवार है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर मवेशियों की वजह से हो रही हादसों की समस्या को उजागर कर दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि सड़कों पर आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को टाला जा सके.
आपको बता दे घटना में मौके पर ही दम तोड़ चुकी विद्या तिवारी संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विनोद तिवारी और पूर्व सीएमएचओ प्रमोद तिवारी की भाभी हैं. इस घटना से पूरा परिवार सहित क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



