छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम के साथ मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, दही मटकी फोड़ का कार्यक्रम आयोजित
The festival of Krishna Janmashtami will be celebrated with pomp in Chhattisgarh today CM Sai congratulated the people of the state program of breaking Dahi Matki organized
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं. उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है.
गरियाबंद : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पूरे विकासखण्ड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त से दो दिनों तक धुमधाम के साथ मनाने जोरदार तैयारी किया जा रहा है. मैनपुर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पैरी उदगम स्थित राधा कृष्ण मंदिर भाठीगढ़ में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
वहीं धार्मिक स्थल कांदाडोंगर क्षेत्र बड़े कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष जयमल यादव ने बताया कि कांदाडोंगर गोढियारी में प्रतिवर्ष अनुसार बड़े कोसरिया यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव परम्परा अनुसार मनाया जाएगा.
26 अगस्त सोमवार को 4 बजे से पूजन सिंगार महाआरती के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किया जायेगा. 27 अगस्त को 10 बजे से 12 बजे तक सत्संग एवं ओड़ीसा से धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही छात्र छात्राओं का सांस्कृति कार्यक्रम एवं दही लूट कार्यक्रम का अयोजन किया गया है.
वहीं मैनपुर क्षेत्र के नदीपारा, हरदीभाठा, देहारगुड़, तौरेंगा, उदंती, जयंती नगर में भी रामसत्ता का अयोजन किया जायेगा. कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जोर-शोर से तैयारी किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गुरुर में भव्य दही हांडी लूट(दही मटकी फोड़) का कार्यक्रम आयोजित
बालोद : बालोद जिले के धर्म नगरी गुरुर में आज 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीराम हिन्दू संगठन के तत्वाधान में द्वितीय वर्ष भव्य दही हांडी लूट (दही मटकी फोड़) उत्सव का शानदार आयोजन नया बस स्टैंड गुरुर में किया जा रहा है. जहां पर सर्व प्रथम श्री कृष्ण जी की भव्य शोभा यात्रा काल भैरव देऊर मंदिर से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड पहुंचेगी. तत्पश्चात भगवान श्री कृष्ण जी की महा आरती की जावेगी, उसके बाद भव्य दही हांडी लूट (दही मटकी फोड़) का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा.
विदित हो कि उपरोक्त कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष अंकुश, उपाध्यक्ष मोनू सिन्हा, सदस्य–गण विद्या सागर गंजीर, अविनाश सिंग्रामे, गुलाब साहू, हिमांशु, छोटे विक्की सिन्हा, नवीन पटेल, निशु सेठ, बबलु यादव, भोजू, वाशु , लव, मोनू भूलनडबरी, आकाश, रिशु, सोनू देवदास, रवि, हरीश, राहुल, किशोर, दीपक, सोनू, तन्नू, सहदेव, मोंटू, अभिषेक, लक्की पटेल, वरुण, मिंटू, विक्की सिन्हा के नेतृत्व एवं सहयोग से सम्पन्न होगा.
उक्त भव्य दही हांडी लूट (दही मटकी फोड़) कार्यक्रम में दही हांडी को क्रेन के द्वारा ऊपर लटकाया जाएगा जिसे मानव पिरामिड बनाकर प्रतिभागी टीम के द्वारा फोड़ा जायेगा। विजेता प्रतिभागी टीम को ईनाम के रूप में 31 हजार रुपए संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्ह की ओर से दिया जाएगा। इसी प्रकार ग्रीस लगा स्तंभ (खंभा) के ऊपर दही मटकी रखा जाएगा जिसे प्रतिभागी व्यक्ति के द्वारा एक– एक कर ऊपर जाकर फोड़ा जायेगा। विजेता प्रतिभागी को ईनाम के रूप में 5100 रुपए टारश मोबाइल शाप गुरुर के संचालक छोटू गोस्वामी की ओर से दिया जाएगा तथा उक्त कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रतिभागी महिला को आंख में पट्टी बांध कर दही मटका को फोड़ना है, जहां पर विजेता प्रतिभागी को 1100 रुपए का ईनाम श्री गुरुनानक आटो गुरुर की ओर से दिया जायेगा। वहीं समस्त विजेता प्रतिभागीयों को सिद्धी मोबाईल गुरुर की ओर से ट्राफी प्रदान किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



