छग में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी, हाईवा की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत, पसरा मातम, हादसे की वजह बना नशा
The havoc of high speed continues in Chhattisgarh, three youths riding a bike died on the spot after being hit by a truck, mourning spread, intoxication was the reason for the accident
बलौदाबाजार : नए साल के जश्न के बीच नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. और मौत का खामियाजा भुगत रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई. यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ.
तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया. इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक महराजी अर्जुन गांव के निवासी हैं. वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए थे. वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे. इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



