पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटे पर भी किया हमला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

The husband killed his wife with an axe, also attacked his son, you will be shocked to know the reason, police arrested the accused

पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटे पर भी किया हमला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी की टांगी से सिर पर वार कर हत्या कर दी. घटना 21 जून 2025 की दोपहर को गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोकटपारा खोडरी गांव में हुई.
घटना की जानकारी मृतिका सुषमा पनिका के बेटे आर्यन पनिका उम्र 19 साल ने  पुलिस को बताया कि उसके पिता खेतन सिंह पनिका पिछले कुछ महीनों से पुराने मकान में अकेले रह रहे थे. 21 जून को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसकी मां सुषमा पनिका को खाना बनाने के बहाने पुराने मकान में ले गए थे. कुछ समय बाद आर्यन को अपनी मां की चीख सुनाई दी. जिसके बाद वह दौड़कर पुराने मकान पहुंचा. वहां उसने देखा कि उसके पिता ने उसकी मां पर टांगी से कई वार किए थे. जिससे मौके पर ही उसकी मां की मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत (IPS) और एसडीओपी गौरेला श्याम कुमार सिदार के दिशा-निर्देश में पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी खेतन सिंह पनिका अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों से घरेलू विवाद करता था. इससे परेशान होकर मृतिका पिछले कुछ महीनों से तीन बच्चों के साथ अलग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान में रह रही थी.
हत्या के दिन आरोपी ने अपनी पत्नी को पुराने घर बुलाकर खाना बनाने की बात पर विवाद शुरु किया और गुस्से में आकर टांगी से सिर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खेतन सिंह पनिका को उसी दिन हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया और उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद कर ली गई.
22 जून 2025 को आरोपी खेतन सिंह पनिका को गिरफ्तार कर मामले में जुर्म दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.
इस जघन्य अपराध की जांच में थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक अंजना केरकेट्टा, चौकी प्रभारी खोडरी उप निरीक्षक सनत मात्रे, प्रधान आरक्षक संसुधन बरेठ, प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे और आरक्षक कौशलेंद्र बघेल की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB