चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित पहुंचा एसपी कार्यालय, बदमाशों के गिनाया नाम, थाना प्रभारी के फुले हाथ-पांव, इंसाफ की लगाई गुहार

The stabbing suspects have not been arrested. The victim went to the Superintendent of Police's office, listed the names of the criminals, and the station in-charge was left in a state of panic. He pleaded for justice.

चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित पहुंचा एसपी कार्यालय, बदमाशों के गिनाया नाम, थाना प्रभारी के फुले हाथ-पांव, इंसाफ की लगाई गुहार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरसेला (बड़ा) में युवक पर हुए मारपीट और कथित चाकू हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इंसाफ की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष गुरुवार 4 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की,
रास्ता रोककर मारपीट
पीड़ित रोमनाथ वर्मा ने आवेदन में आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और इस दौरान चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसके गले में टांके लगाए गए.
अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकियां देकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इससे गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है.
मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.
जल्द कार्रवाई का आश्वासन
इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. एएसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t