देशी दुकान से युवक ने खरीदा पौवा, सीलबंद शराब की बोतल में निकले कई कांच के टुकड़े, कांग्रेस बोली- लोगों की जान से खिलवाड़, वीडियो जमकर वायरल
A young man purchased a quarter from a local shop, revealing several pieces of glass inside a sealed liquor bottle. Congress said the video was playing with people's lives and went viral.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. देसी शराब दुकान से खरीदी गई शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिले हैं. शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिलने के बाद आबकारी विभाग ने जांच का भरोसा दिया है. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. कहा बीजेपी की सरकार लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है.
सीलबंद बोतल में मिले कांच के टुकड़े
मिली जानकारी के मुताबिक तांदुला डैम के पास स्थित देसी शराब दुकान से बुधवार को एक व्यक्ति ने देसी शराब की बोतल का एक पौव्वा खरीदा. पीने के लिए जब उसने बोतल खोली तो उसमें कांच के टुकड़े दिखाई दिए. जिसके बाद उसने दुकानकार से इसकी शिकायत की. वहीं, इस मामले की जानकारी कांग्रेस को लगी तो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए हमला बोला है.
कांग्रेस ने वायरल किया वीडियो
बालोद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है. उन्होंने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ को शराब में डूबाने के लिए बनी हुई है. सरकार को जनता के जिंदगी के साथ तो खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. आबकारी विभाग के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हुए हैं.
विभाग ने कहा मामले की जांच होगी
जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी ने कहा कि कांच के टुकड़े मिलने की शिकायत पहुंची है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि गलती वेयरहाउस स्तर पर हुई है या फिर सप्लायर की तरफ से ही खराब माल भेजा गया है. अगर बड़ी तादाद में ऐसी शिकायतें सामने आती हैं. तो ब्रांड की सप्लाई पर रोक लगाई जाएगी.
उन्होंने कहा कि सीमित संख्या में दोषपूर्ण बोतलें मिलने पर सप्लायर से उसकी भरपाई कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



