किसी जादू से कम नहीं हैं ये पत्ते, सर्दी-खासी और गैस की समस्या से तुरंत मिल सकती है राहत...
Health News : आज भी लोग आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं. दरअसल आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है ऐसी ही एक औषधि है पान का पत्ता. इसका तना डंठल हमारी सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है.
Health News : आज भी लोग आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं. दरअसल आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है ऐसी ही एक औषधि है पान का पत्ता. इसका तना डंठल हमारी सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है. हमारे देश में कई तरह के फूल पत्तियां पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिसके इस्तेमाल से शरीर में होने वाली कई गंभीर बीमारियों में करते हैं. जिससे उन्हें काफी फायदा भी होता है. दरअसल हम बात कर रहे हैं पान के पत्ते की. ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है क्योंकि इसमें बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं. पान के पत्ते डंठल का शरीर में विभिन्न रोगों को दूर करने में प्रयोग किया जाता है

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन ) ने बताया कि पान के पत्तों में प्रोटीन, वसा, खनिज, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो हमें सर्दी खांसी गैस ब्लड शुगर ,पेशाब संबंधित कई बीमारियों में मदद करते हैं.

गैस की समस्या है आज के समय मर लोगो में गैस्ट्रिक संबंधित परेशानियां देखी जाती है. यह परेशानियां पाचन से संबंधित समस्याओं के कारण भी होती हैं. वहां पर पान के पत्ते का नियमित सेवन करने से एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है. जिससे कि आपकी गैस्ट्रिक की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है.

पेशाब की समस्या में पान की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल ले और इसमें थोड़ा पतला दूध मिलाकर सेवन करने से शरीर में पानी की कमी में सुधार आता है. ऐसा करने से पेशाब की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को काफी राहत मिलती है. इसलिए पान के पत्तों को एक अच्छा मूत्रवर्धक भी माना जाता है.

पान की पत्तियां हाई ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित कर सकती हैं. यदि आप पान की पत्तियों का रस निकाल कर नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी डायबिटिक गुण आपके ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है

सर्दी खांसी के दौरान छाती और फेफड़ों में परेशानी होने लगती है. इस दौरान कई बार श्वसन से संबंधित समस्याएं भी हो सकती है. वहां पर पान के पत्तों पर सरसों का तेल लगाकर इसे गर्म करने के बाद ग्रसित व्यक्ति की छाती पर रख सकते हैं. ऐसा करने से सर्दी खांसी में काफी राहत मिलती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. khulasapost किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.(एजेंसी)



