छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, चालक का टूटा पैर, मची चीखपुकार, कई लोग बुरी तरह घायल, इलाज जारी

Tragic accident in Chhattisgarh: Passenger bus and truck collide violently, driver's leg broken, screams ensue, several people seriously injured, treatment ongoing

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, चालक का टूटा पैर, मची चीखपुकार, कई लोग बुरी तरह घायल, इलाज जारी

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर रायगढ़ से कापू जाने वाली पूर्णागिरी बस रवाना हुई थी. करीब 12 बजे जब बस चिराईपानी के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूट गया और बस ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट लगी. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
बस में बैठे सत्यम चौहान, प्रहलाद कुमार, मुनेश्वर नाग, हर्षिता नाग, मयैरा नाग, टिंगो मिंज, अमित चतुर्वेदी, सरस्वती चतुर्वेदी, सोमा यादव, मूलचंद यादव और अनुपम मिश्रा को हल्की चोटें आईं.
इस हादसा देखकर आसपास के लोग जुट गए और उन्होंने फौरन पुलिस को खबर दी. हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल में ड्राइवर को भर्ती किया गया है. जबकि हल्की चोट वाले यात्रियों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई. 2–3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t