धान खरीदी केंद्र में हाथियों ने मचाई तबाही, बोरी में रखे धान को किया बर्बाद, बस्ती में घुसा हाथी, ग्रामीण इलाके में कराई गई मुनादी
Elephants wreaked havoc in the paddy procurement centre, destroyed the paddy stored in sacks, elephant entered the settlement, announcement was made in the rural area
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल में रात एक हाथी संबलपुरी बस्ती में पहुंच गया. इस हाथी ने किसान के खलियान में रखा 3 बोरी धान सफाचट कर दिया. जिसका वीडियो भी आज सामने आया है. जिसमें बड़े ही मजे से हाथी धान खाता नजर रहा है. इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण के घर को तोड़ दिया जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया. यह मामला लैलूंगा वन परिक्षेत्र का है.
ओडिशा की सीमा को पार कर हाथी जामंगा कुकुर्दा होते हुए संबलपुरी बस्ती में पहुंचा था. गांव में रहने वाले शिव कुमार राठिया के खलियान में धान की बोरिया रखी हुई थी. जिसमें से 3 बोरी धान को उसने खा लिया. इसके अलावा गांव के रामभगत के 4 बोरी धान को हाथी ने खाया.
हाथी के मौजूदगी की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी. तो उन्होंने मामले की खबर वन अमला को दी. जिसके बाद वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने किसी भी तरह से उसके साथ छेड़छाड़ करने मना कर दिया गया. रात में करीब साढ़े 10 बजे हाथी यहां से धान खाकर जंगल के रास्ते वह जुनवानी की तरफ चला गया.
हाथी जुनवानी गांव में उरांव बस्ती की तरफ पहुंचा. जहां उसने तरसिला टोप्पो के द्वारा बनवाए जा रहे इंदिरा आवास मकान के एक दीवार को उसने क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि मकान के दीवार की जोड़ाई शुक्रवार को की गई थी. फिलहाल हाथी द्वारा किए गए नुकसान का आकलन संबंधित परिसर रक्षकों के द्वारा की जा रही है. ताकि मुआवजा की प्रक्रिया पूरी की जा सके.
बंगुरसिया पश्चिम सर्किल प्रभारी ऋषिकेश्वर सिदार ने बताया कि संबलपुरी में हाथी ने शिव कुमार व रामभगत के धान को खाया. वहां से निकलकर वह अग्रसेन बाड़ी में पहुंच गया. इसके बाद वह जुनवानी की तरफ चला गया और यहां निर्माणाधीन मकान के दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया. उस पर लगातार नजर रखी जा रही है. धान खाने के लिए वह पहुंचा था और धान खाकर वापस जंगल की तरफ चला गया.
बताया जा रहा है कि जिले में 119 हाथी हैं और इसमें रायगढ़ वन मंडल के जुनवानी में 1 और चारमार में 3 हाथी घूम रहे हैं. तो धरमजयगढ़ वन मंडल में तकरीबन 115 हाथी अलग अलग रेंज में घूम रहे हैं. हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए विभाग द्वारा प्रभावित गांव में मुनादी भी कराई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



