दर्दनाक बड़ा हादसा, आर्टिका कार और हार्वेस्टर की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन गिरे सड़क से नीचे, 45 वर्षीय ड्राइवर की मौके पर ही मौत, पसरा मातम
Tragic major accident: Artica car and harvester collide violently, both vehicles fall off the road, 45-year-old driver dies on the spot, mourning spread.
गरियाबंद/मैनपुर :सोमवार दोपहर जुंगाड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. जहां इन्दागांव से आ रही आर्टिका कार और मैनपुर की तरफ से आ रहा हार्वेस्टर आमने-सामने भिड़ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरे.
हादसे में हार्वेस्टर के 45 साल के ड्राइवर की वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई. हार्वेस्टर में दो लोग सवार थे. जिनमें एक सुरक्षित है. कार में बैठे चारों लोग भी बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई. हार्वेस्टर साकरा क्षेत्र का बताया जा रहा है.
हादसे की खबर मिलते ही मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने फौरन घायल व्यक्ति को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने के लिए त्वरित व्यवस्था कराई. ओर मृत व्यक्ति की पुष्टि एसडीएम ने की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



