दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी, खरीदार सोनार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी

Gold and silver jewellery stolen from a vacant house where people had gone to attend a Dashahara programme; three accused, including the buyer, a goldsmith, arrested; search continues for three absconding accused.

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी, खरीदार सोनार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी स्थित आनंद विहार कॉलोनी में हुए बड़े चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चांपा पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें एक खरीदार सोनार भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों को कोरबा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़ा है. चोरी के जेवरों को आरोपी सोनार ने गलाकर रखा हुआ था. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 नवंबर को पीड़ित धनीराम देवांगन अपने परिवार के साथ चांपा में भतीजे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. रात करीब 10:30 बजे जब वे घर लौटे। तो मकान का ताला टूटा हुआ था और घर में सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे.
धनीराम ने चांपा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की FIR दर्ज कराई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चांपा पुलिस ने फौरन जांच शुरु की. सबसे पहले पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखीं.
तकनीकी विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस कोरबा जिले तक पहुंची. वहां से सत्य प्रकाश महंत और मोहन मिंज को हिरासत में लिया गया. दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई. जहां उन्होंने अजुर्म कबूल कर लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह चोरी अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी. घर का ताला तोड़कर उन्होंने कीमती जेवर और चांदी के बर्तनों को चुरा लिया था. दोनों ने खुलासा किया कि चोरी के जेवरों को उन्होंने कोरबा निवासी सोनार अनिल काले को बेच दिया था. इसके बाद चांपा पुलिस की टीम ने सोनार अनिल काले को भी गिरफ्तार कर लिया. सोनार की दुकान और घर की तलाशी में पुलिस को गलाया हुआ 180 ग्राम चांदी और 7 ग्राम सोना, साथ ही जेवर गलाने के उपकरण मिले.पुलिस ने सभी जब्त कर लिए हैं.
सोनार ने कबूल किया कि वह चोरी के जेवरों को गलाकर सस्ते दाम में खरीद लेता था और बाद में उन्हें बाजार में बेच देता था. पुलिस को शक है कि यह गिरोह पहले भी कई स्थानों पर चोरी कर चुका है.
सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस चोरी में शामिल तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं. जिनकी तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा किया है.
इस घटना के बाद आनंद विहार कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने भी लोगों से अपने घरों में CCTV लगाने और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है.
चांपा पुलिस का कहना है कि तकनीकी सबूतों ने इस पूरे मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई. चोरी किए गए जेवरों को गलाने के बावजूद, पुलिस ने सूक्ष्म फॉरेंसिक और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में कामयाबी पाई.
गिरफ्तार आरोपी
सत्य प्रकाश महंत (19 वर्ष), निवासी बुधवार चौक, कोरबा
सोनार अनिल काले (44 वर्ष), निवासी रामसागर पारा, कोरबा
मोहन मिंज (24 वर्ष), निवासी नेहरू नगर कुआं, कोरबा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t