रसोई में लगी आग से बड़ा हादसा, बाइक समेत पूरा सामान जलकर खाक, कारण अज्ञात, ग्रामीणों ने किया पीड़ित को तत्काल सहायता देने की मांग
A major fire in the kitchen caused a major accident, burning everything including a bike to ashes, the cause is unknown, villagers demanded immediate assistance to the victim.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत सरनाबाहाल के आश्रित ग्राम पलसा पारा का है. जहां अचानक लगी आग से एक परिवार की रोजमर्रा की जरुरत की ज्यादातर सामान जलकर नष्ट हो गए. रविवार दिन के दोपहर को ग्राम निवासी लिआ खोऊ ध्रुव के घर की रसोई में अचानक आग भड़क उठी. आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है. लेकिन घटना ने पूरे गांव को दहला दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक रसोई से अचानक उठी आग की लपटें देखते ही देखते तेज हो गई. आग की भयावहता इतनी थी कि रसोई में रखे बर्तन, अनाज, तेल, मसाले, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए. वहीं रसोई के ठीक सामने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई.
आग की लपटों को देखर ग्रामीण ने शोर मचाया. जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. और ग्रामीणों में आग बुझाने की पुरी कोशिश की. मगर तब तक ज्यादातर सामान और बाइक जलकर नष्ट हो चुके थे. आग को दुसरे कमरों तक पहुंचने से रोक लिया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. ग्रामीणों ने पीड़ित ग्रामीण को जल्द राहत दिलाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



