दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से मां-बेटी की मौत, शादी से पहले ही छिन गई दो जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, इलाके में शोक की लहर

Tragic road accident: Mother and daughter killed in collision with Bolero, two lives lost before marriage, family in deep sorrow, wave of grief in the area

दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से मां-बेटी की मौत, शादी से पहले ही छिन गई दो जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, इलाके में शोक की लहर

कांकेर : कांकेर जिले में गुरुवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया. जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं. वहां अब मातम का माहौल पसरा हुआ है. इस हादसे में मां-बेटी की जान चली गई. जबकि एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा नरहरपुर मार्ग पर जुनवानी चौक के आगे चनार मोड़ के पास हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बनसागर निवासी विकास शोरी अपनी भाभी शिवकुमारी शोरी और भतीजी प्रीति शोरी के साथ बाइक नम्बर CG 19 BC 2708 से कांकेर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो नम्बर CG 19 BF 2816 ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोमलदेव अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने शिवकुमारी शोरी को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रुप से घायल प्रीति शोरी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया. लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस हादसे में विकास शोरी को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि यह परिवार पहले से ही कई दुख झेल चुका था और अब इस हादसे ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है.
सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि जिस छोटी बहन को घर में होने वाली शादी की तैयारियों में खुश होना था. उसे ही अपनी मां और बड़ी बहन की चिता को अग्नि देनी पड़ी. पुलिस ने बोलेरो चालक चंद्र कुमार पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और हर किसी की आंखें नम हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB