परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुलाक़ात कर दिया आश्वासन, विकास उपाध्याय- बहुत जल्द होगा कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद

Transport Minister Nitin Gadkari met and assured, Vikas Upadhyay- Kumhari toll plaza will be closed very soon

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुलाक़ात कर दिया आश्वासन, विकास उपाध्याय- बहुत जल्द होगा कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद

रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने नागपुर में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निज निवास में  कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराए जाने की मांग को लेकर विस्तृत रुप से चर्चा की और नियम कंडिका का हवाला देते हुए बताया कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा का संचालन नहीं होना चाहिए. लेकिन छत्तीसगढ़ में इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. कुम्हारी टोल प्लाजा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में अन्य भी ऐसे टोल प्लाजा है जो 60 किलोमीटर के दायरे के अंतर्गत आते हैं और किस तरह इन अवैध टोल प्लाजा का संचालन हो रहा है.
पूर्व विधायक की बात को सुनकर गंभीरता से लेते हुए  नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि हम बहुत जल्द कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कर देंगे और छत्तीसगढ़ के अन्य टोल प्लाजा की भी जानकारी मंगा कर उस पर भी फैसला लेंगे.
पूर्व में मंत्री द्वारा लोकसभा सदन ने कहा गया था कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो तो प्लाजा का संचालन नहीं होगा. लेकिन छत्तीसगढ़ में इन नियमो का पालन नहीं हो रहा है .
उपाध्याय ने बताया कि विगत कई साल से लगातार कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं और इन इस आंदोलनों में सहभागिता के लिए सत्ता पक्ष के सांसदों से भी सहयोग की मांग की गई थी . विकास उपाध्याय और कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर चरण बद्ध आंदोलन भी किए जा रहे हैं. दफ्तर का घेराव, छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों को समर्थन के लिए पत्र, जनता के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर टोल प्लाजा बंद कराए जाने समर्थन, टोल प्लाजा में प्रदर्शन के साथ अलग-अलग तरीके से आंदोलन  लगातार किए जा रहे हैं.
उपाध्याय ने कहा कि अगर जल्द कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला नहीं लिया गया और छत्तीसगढ़ के अंतर्गत और भी अन्य 60 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 2 तो प्लाजा का संचालन जो हो रहा है उसको बंद नहीं किया जाता है तो दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में छत्तीसगढ़ रायपुर से जाकर धरना दिया जाएगा और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के संसदीय छेत्र नागपुर में उनके निवास में प्रदर्शन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB