रायपुर में फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले दो एजेंट गिरफ्तार, 1 आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ा, 18.52 लाख की साइबर ठगी

Two agents selling fake SIM cards arrested in Raipur, police caught 1 accused from Madhya Pradesh, cyber fraud of 18.52 lakhs

रायपुर में फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले दो एजेंट गिरफ्तार, 1 आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ा, 18.52 लाख की साइबर ठगी

रायपुर : राजधानी रायपुर में साइबर रेंज पुलिस ने सिविल लाईन थाने में दर्ज साइबर ठगी के मामले में फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 2 पीओएस एजेंट गिरफ्तार किए हैं. इनके द्वारा जारी सिम पहचान की चोरी एवं सामान कम मूल्य में बेचने के बहाने से धोखाधड़ी करने के अपराध में प्रयोग हुए हैं. इन फर्जी सिमों का इस्तेमाल पहचान की चोरी और 18.52 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में किया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत थाना सिविल लाइन  में धारा-317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस, 42(3) टेलीग्राफ एक्ट दर्ज किया था. इस मामले में छत्तीसगढ़ और दुसरे राज्यों के पीड़ितों के साथ 18.52 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी की गई थी.
इसमें 41 मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया था. जुर्म की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है. इस दौरान फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 2 प्वाइंट ऑफ सेल आशीष मोबाइल के प्रमोटर आशीष सिंह जो जियो, एयरटेल, वी कंपनी का सिम एवं पॉइंट ऑफ़ सेल साहू किराना के प्रमोटर पन्ना लाल साहू जो पहले वी वर्तमान में एयरटेल का सिम विक्रेता है को फर्जी सिम बेचने की वजह से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया.
आरोपियों ने बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले कस्टमर का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के जरिए एक्स्ट्रा सिम चालू करते थे. और जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण खुद ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के जरिए एक्स्ट्रा सिम चालू करते थे. इन फर्जी सिम को ज्यादा भाव पर अन्य साइबर अपराधियों को बेचते थे.
गिरफ्तार
आशीष सिंह  29  ग्राम सहीजीवार थाना सुहागिन रींवा मध्यप्रदेश 
पन्ना लाल साहू  33  पता बजरंग चौक के पास, ग्राम परसतराई, थाना धरसींवा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t