नशे के खिलाफ एक्शन, नशीली इंजेक्शन और टेबलेट के साथ युवक राजेन्द्र गिरफ्तार, एक फरार, आरोपी रितेश की तलाश में जुटी पुलिस
Action against drug abuse, youth Rajendra arrested with drug injection and tablets, one absconding, police searching for accused Ritesh
बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिला की सरकंडा पुलिस ने बेहतराई रोड से एक युवक को भारी तादाद में नशीली इंजेक्शन और टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है. लेकिन आरोपी का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 सितम्बर 2025 को सरकंडा पुलिस ने नाग नागिन तालाब बहतराई के पास छापामार कार्यवाही की. पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे. जिनमें से एक को दौड़ाकर पकड़ा गया. जिसने अपना नाम राजेन्द्र साहू पिता बनवारी लाल साहू उम्र 22 साल निवासी बहतराई बताया. दूसरा व्यक्ति रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय भागने में कामयाब हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है.
पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र साहू की तलाशी ली तो उसके पास से एक सफेद और एक काले रंग का कैरीबैग मिला. कैरीबैग से पुलिस ने 25 नग Avil Injection, 100 नग Rexogesic Injection तथा 130 नग Nitrazepam Tablets जप्त किया. जप्त नशीली इंजेक्शन और टेबलेट की कुल कीमत 6506 रुपये के आसपास की बताई जा रही है.
आरोपी के खिलाफ धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. पुलिस के मुताबिक इन दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से लोग नशे के आदी हो जाते हैं. इससे शरीर कमजोर होता है. सांस लेने में दिक्कत होती है. याददाश्त पर असर पड़ता है. और धीरे-धीरे इंसान सामान्य जीवन जीने लायक नहीं रह जाता है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई है. मामले में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन की जा रही है. ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



