दर्दनाक तीन सड़क हादसे, चावल से लदे ट्रक से बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, इधर कार खाई में गिरने से लगी आग, जिंदा जले 2 युवक

Two tragic road accidents: a bike collides with a truck loaded with rice, killing a father and son. Meanwhile, a car falls into a ditch and catches fire, burning two young men alive.

दर्दनाक तीन सड़क हादसे, चावल से लदे ट्रक से बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, इधर कार खाई में गिरने से लगी आग, जिंदा जले 2 युवक

चावल से लदे ट्रक से बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

मुंगेली/लोरमी : जूनापारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरहागांव के पास मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई. चावल से लदे एक ट्रक से टकराने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्राम टेकनपारा निवासी हरिराम ध्रुव उम्र 55 साल और उनके बेटे प्रमोद ध्रुव गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हरिराम ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे प्रमोद की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने हादसे के बाद चावल से लदे ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर सुरक्षित रुप से चौकी में खड़ा कर दिया है. इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई. जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने बताया कि हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कार खाई में गिरने से लगी आग, जिंदा जले 2 युवक

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. जिससे उसमें सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि वाहन में आग लग गई और दोनों युवक जिंदा जल गए.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र के निवासी थे. दोनों युवक रविवार शाम तातापानी में आयोजित महोत्सव में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए थे. रात के समय जब वे मोरगा चौकी अंतर्गत क्षेत्र से गुजरते समय पहाड़ी रास्ते पर पहुंचे. तभी अंधेरे और तेज रफ्तार की वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. कार सड़क से फिसलकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी.
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद एक डीजल टैंकर से रिसाव होने की बात सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक डीजल रिसाव के चलते कार में अचानक आग भड़क उठी. देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई. वाहन में फंसे दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कार ने बाइक सवार नाबालिगों को मारी टक्कर, दो की मौत

कोरिया : कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. जिसमें दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसा बैकुंठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर के महेश सिंह उम्र 25 साल अपनी बाइक पर पतरापाली के लक्की उम्र 15 साल और मुन्ना उम्र 14 साल के साथ बैकुंठपुर जा रहे थे. शाम करीब 6 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर बचरा पोड़ी रोड से गुजर रहे थे. तभी कोरिया पैलेस के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए.
सड़क पर गिरने से दोनों नाबालिग लक्की और मुन्ना को गंभीर सिर की चोटें आईं. उनके सिर फटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बाइक चला रहा महेश सिंह भी घायल हो गया और उसे फौरन 112 पुलिस वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक चिकित्सा की, और उसकी हालत नाजुक बताई गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय बाइक और कार दोनों तेज रफ्तार में थीं. यह भी कहा गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
पुलिस ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया. दोनों मृतक नाबालिगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखा गया है और उनके परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है. बैकुंठपुर पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. इसका मकसद बाइक को टक्कर मारने वाली कार की पहचान करना और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है. पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के समय की जानकारी ले रही है.
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने हादसे को लेकर चेतावनी दी है कि तेज रफ्तार वाहन चलाने से जानमाल को खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और विशेषकर बच्चों और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. इस हादसे ने क्षेत्र में गहरा शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. नागरिकों ने सड़क पर गति नियंत्रण के लिए पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की है. पुलिस की प्रारंभिक जांच जारी है और जल्द ही दोषी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB